फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: Renovation of Hiranyavarna Mahavihara and Digi Chen Temple started with the help of India

नेपाल: भारत की मदद से हिरण्यवर्ण महाविहार और दिगी चेन मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू

Sat, 31 Jul 2021 02:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 31 Jul 2021 02:35 AM IST
सार

  • महाविहार मंदिर की मरम्मत पर करीब 11,35 करोड़ भारतीय रुपया किया जा रहा है खर्च
  • स्थानीय लोगों द्वारा छेमा पूजा के बाद ललितपुर स्थित इस मंदिर की मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
Nepal: Renovation of Hiranyavarna Mahavihara and Digi Chen Temple started with the help of India
नेपाल हिरण्यवर्ण महाविहार मंदिर - फोटो : social media

विस्तार

भारत की मदद से नेपाल के हिरण्यवर्ण महाविहार और दिगी चेन मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। यह नेपाल के प्रमुख सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। स्थानीय लोगों द्वारा छेमा पूजा के बाद ललितपुर स्थित इस मंदिर की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।

विज्ञापन


छेमा पूजा के बाद ललितपुर स्थित इस मंदिर का शुरू हुआ मरम्मत कार्य 
इस पूजा में भारतीय दूतावास भी शामिल हुआ। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, महाविहार मंदिर के जीर्णोद्धार पर करीब 11,35 करोड़ भारतीय रुपया खर्च किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हिरण्यवर्ण महाविहार को स्वर्णमंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर पाटन दरबार चौराहे पर स्थित है, जहां बौद्धों के सबसे ज्यादा मंदिर है। यह स्थल यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप के बाद नेपाल की 28 सांस्कृतिक धरोहर परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार ने करीब 372 करोड़ रुपये की मदद की है। अकेले ललितपुर जिले में ही सात धरोहरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed