फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal pushpa kamal dahal government to take vote of confidence on 20 march

Nepal: नेपाल में पुष्प कमल दहल की सरकार बचेगी या जाएगी? 20 मार्च को होगा फैसला

Wed, 15 Mar 2023 02:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Mar 2023 02:09 PM IST
सार

हाल के दिनों में कई सहयोगी पार्टियों ने पुष्प कमल दहल की सरकार वाले सत्ताधारी गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। जिसके चलते नेपाल सरकार अल्पमत में आ गई है। 

विज्ञापन
nepal pushpa kamal dahal government to take vote of confidence on 20 march
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल की पुष्प कमल दहल सरकार 20 मार्च को विश्वास मत का सामना करेगी। नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दहल ने सहयोगी पार्टियों के नेताओं के साथ चर्चा के बाद 20 मार्च को विश्वास मत हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि हाल के दिनों में कई सहयोगी पार्टियों ने पुष्प कमल दहल की सरकार वाले सत्ताधारी गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। जिसके चलते नेपाल सरकार अल्पमत में आ गई है। 

विज्ञापन


बच सकती है प्रचंड की सरकार
बता दें कि नेपाली संविधान के प्रावधान के अनुसार, अगर सरकार से कोई पार्टी समर्थन वापस ले लेती है तो सरकार को 30 दिनों के भीतर विश्वास मत हासिल करना होता है। प्रचंड को सरकार बचाने के लिए 138 वोटों की दरकार है। हालांकि नेपाली कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के समर्थन से सरकार बचाने में सफल हो सकते हैं। नेपाली कांग्रेस के पास 89 वोट हैं, तो वहीं प्रचंड की पार्टी सीपीएन-माओवादी के पास 32 और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के पास 29 वोट हैं। इस तरह प्रचंड की सरकार को 141 वोट मिल सकते हैं और वह सरकार बचाने में सफल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nepal Politics: नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन में पड़ी दरार, RSP ने प्रचंड सरकार से अलग होने की घोषणा की
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई गठबंधन में टूट
उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले ही पुष्प कमल दहल ने केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल और अन्य सहयोगी पार्टियों के साथ सरकार बनाई थी। हालांकि सभी को चौंकाते हुए दहल ने राष्ट्रपति चुनाव में सहयोगी पार्टी सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार सुभाषचंद्र नेम्बांग की जगह नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचंद्र पौडेल को समर्थन दे दिया। इससे गठबंधन में टूट हो गई और केपी शर्मा ओली के समर्थन वाली सीपीएन यूएमएल ने सरकार से समर्थन ले लिया। इससे पहले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने भी प्रचंड सरकार से समर्थन ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed