{"_id":"5fa94b5a908986700948663b","slug":"nepal-president-bidya-devi-bhandari-unveils-pictorial-anthology-on-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी के चित्र रचना का किया अनावरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी के चित्र रचना का किया अनावरण
Mon, 09 Nov 2020 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi
- फोटो : social media
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सोमवार को महात्मा गांधी के चित्र रचना का अनावरण किया। इस मौके पर भंडारी ने कहा कि इस चित्र रचना के द्वारा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती को दर्शाने की कोशिश की गई है और यह नेपाली भाषा में है। उन्होंने कहा कि हमने अपने युवाओं को महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए शांति एवं अहिंसा के मार्ग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
वहीं नेपाल के राष्ट्रपति भवन में ''मैले बुझेको गांधी'' शीर्षक वाली पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस विशेष समारोह में नेपाल के लिए भारत के राजदूत विनय मोहन त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती को दर्शाने के लिए और 'महात्मा गांधी के 150 वर्ष' के दो साल पूरे होने के समारोह को चिह्नित करने के लिए इसे जारी किया गया था।
विज्ञापन