फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal polls: Rise of two new parties ends monopoly of traditional forces in Madhes region

Nepal: मधेस क्षेत्र में पारंपरिक ताकतों का एकाधिकार खत्म, जनमत और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी से संसद पहुंचना आसान

Thu, 08 Dec 2022 05:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Dec 2022 05:54 AM IST
सार

20 नवंबर के चुनावों में तराई की दोनों पारंपरिक ताकतों- उपेंद्र महतो के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जेपीएस) और महंता ठाकुर के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (एलएसपी) की साझा ताकत 50 फीसदी गिरी है।

विज्ञापन
Nepal polls: Rise of two new parties ends monopoly of traditional forces in Madhes region
नेपाल संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल में हाल ही में हुए चुनावों में भारत की सीमा से सटे दक्षिणी मैदानों में दो पारंपरिक सियासी ताकतों का एकाधिकार खत्म हुआ है। यहां जनमत पार्टी और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के लिए तराई या मधेस क्षेत्र से संसद पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मधेसी विश्लेषक राजेश अहिराज ने इसका कारण भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता व भड़काऊ सियासत को बताया है।

विज्ञापन


20 नवंबर के चुनावों में तराई की दोनों पारंपरिक ताकतों- उपेंद्र महतो के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जेपीएस) और महंता ठाकुर के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (एलएसपी) की साझा ताकत 50 फीसदी गिरी है। पांच साल पहले, 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में तराई स्थित इन पार्टियों की साझा संख्या 33 थी। हालांकि, इस क्षेत्र में दो नए राजनीतिक दलों के उदय के साथ, उनकी संयुक्त ताकत केवल 16 सीटों तक सीमित हो गई है।
विज्ञापन


हाल के चुनाव में, जेएसपी को प्रत्यक्ष मतदान के तहत सात सीटें मिली हैं और इसे आनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत पांच और सीटें मिलेंगी। इसी तरह, एलएसपी को सिर्फ चार सीटें मिली हैं, लेकिन उसे आनुपातिक मतदान के तहत कोई सीट नहीं मिलेगी, क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस पार्टी 20 नवंबर को हुए राष्ट्रीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि उसने 275 सदस्यीय संसद में 89 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में पांच दलों के गठबंधन के अगले कुछ दिनों में छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से नई सरकार बनाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed