फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Sher Bahadur Deuba India Visit from 1 to 3 April Will meet PM Modi visiting Varanasi Latest Update

नेपाल: प्रधानमंत्री देउबा अगले महीने भारत आएंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात और वाराणसी भी जाएंगे

Sat, 26 Mar 2022 07:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।

विज्ञापन
Nepal PM Sher Bahadur Deuba India Visit from 1 to 3 April Will meet PM Modi visiting Varanasi Latest Update
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा एक अप्रैल को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उनका यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है। वह 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी जाएंगे। 

विज्ञापन


जुलाई 2021 में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले वह चार बार नेपाल के पीएम रहे और हर कार्यकाल में उन्होंने भारत का दौरा किया। वह आखिरी बार 2017 में पीएम के तौर पर भारत आए थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि देउबा की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच आवधिक उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा का हिस्सा है। यह दोनों देशों को विकास, आर्थिक साझेदारी, कारोबार, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और अन्य आपसी हितों के मुद्दों के पहलू की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed