फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM KP Sharma Oli accuses Pushpa Kamal Dahal for non-cooperation

नेपाल के पीएम ओली ने पार्टी मामलों को संभालने में प्रचंड पर असहयोग का लगाया आरोप

Sun, 29 Nov 2020 02:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Nov 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nepal PM KP Sharma Oli accuses Pushpa Kamal Dahal for non-cooperation
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह पार्टी से परामर्श किए बिना सरकार चला रहे हैं। ओली ने इसके बजाय अपने प्रतिद्वंद्वी को पार्टी के मामलों को संभालने में असहयोग करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सत्तारूढ़ पार्टी की बहुप्रतीक्षित केंद्रीय सचिवालय की बैठक में शनिवार को पीएम ओली ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में 38 पेजों का दस्तावेज सौंपा। ओली 18 नवंबर को सचिवालय की बैठक में पेश किए गए 19 पेजों के पत्र में प्रचंड द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन



प्रचंड ने ओली पर पार्टी से सलाह किए बगैर सरकार चलाने का आरोप लगाया था। पार्टी की स्थायी समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि 'पीएम ओली ने प्रचंड द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया और अलग से एक रिपोर्ट सौंपी।' प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में यह बैठक हुई। अगली बैठक काठमांडो के बाहरी क्षेत्र धुंबराही में पार्टी मुख्यालय पर एक दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed