फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal Mountain cleaning team gathers around 34 tonnes of waste from 4 peaks including mount everest

Nepal: माउंट एवरेस्ट समेत चार पहाड़ियों से निकला 34 टन कचरा, नेपाल सेना और शेरपाओं की टीम ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 06 Jun 2022 08:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 08:17 PM IST
सार

सेना के 30 जवानों और 48 शेरपाओं की एक टीम सफाई अभियान में लगी हुई थी। टीम में चार डॉक्टर भी शामिल थे। टीम ने रविवार को अभियान की समाप्ति के मौके पर नेपाल के थल सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को झंडा सौंपा।

विज्ञापन
nepal Mountain cleaning team gathers around 34 tonnes of waste from 4 peaks including mount everest
'सफा हिमाल अभियान 2022' के दौरान 33.8 टन कचरा एकत्र हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस पर संपन्न हुए एक सफाई अभियान के तहत नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट समेत चार पहाड़ों से लगभग 34 टक कचरा एकत्र किया गया है। 
विज्ञापन

नेपाल सेना के नेतृत्व में एक टीम ने 'सफा हिमाल अभियान 2022' के दौरान 33.8 टन कचरा एकत्र किया। इस अभियान को 5 अप्रैल को शुरू किया गया था। साल 2019 में शुरू हुआ यह अभियान 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण रुका हुआ था। इस साल जमा कूड़ा सबसे ज्यादा है। सेना ने यहां एक बयान में बताया कि 2019 में लगभग 10 टन और पिछले साल 27 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया गया था। 
विज्ञापन


'सफा हिमाल अभियान 2022' रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संपन्न हुआ है। नेपाल सेना और शेरपाओं की एक संयुक्त टीम ने माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, कंचनजंगा और मनासलू से 33,877 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई अभियान में लगी ये टीम
सेना के 30 जवानों और 48 शेरपाओं की एक टीम सफाई अभियान में लगी हुई थी। टीम में चार डॉक्टर भी शामिल थे। टीम ने रविवार को अभियान की समाप्ति के मौके पर नेपाल के थल सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को झंडा सौंपा। सेना प्रमुख शर्मा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय क्षरण के कारण पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना इंसानों का सर्वोच्च कर्तव्य है। 

दो मानव कंकाल भी मिले
बयान में कहा गया है कि दो तरह का कचरा (सड़ांध और गैर सड़ांध) पहाड़ों से एकत्र किया गया। कचरे का प्रबंधन अलग से किया गया था और कुछ कचरे का प्रबंधन अभी भी किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि माउंट एवरेस्ट और  ल्होत्से की चोटियों को साफ करने में टीम को 55 दिन लगे और कंचनजंगा और मानसलू में क्रमश: 44 और 43 दिन लगे। अभियान के तीसरे चरण के दौरान कंचनजंगा पर दो मानव कंकाल भी पाए गए।


सफाई के लिए अलग बटालियन की जरूरत
सेना ने कहा, 'बायोडिग्रेडेबल कचरे को संबंधित स्थानीय सरकारों को सौंप दिया गया था जबकि गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए विभिन्न संगठनों को दिया गया। कुछ कचरे को सौंपना बाकी है।'  ''माई रिपब्लिका'' अखबार ने बताया, ''पर्यटन विभाग के महानिदेशक तारानाथ अधिकारी ने कहा कि पहाड़ों के संरक्षण और सफाई के लिए अलग बटालियन या कंपनी की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed