{"_id":"5c12650742c7925d6c535e26","slug":"nepal-jeep-and-bus-collided-six-members-of-wedding-procession-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : जीप व बस की टक्कर से विवाह समारोह में दूल्हे के माता-पिता समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : जीप व बस की टक्कर से विवाह समारोह में दूल्हे के माता-पिता समेत छह लोगों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम नेपाल में हो रहे एक विवाह समारोह में हुए हादसे ने खुशियों के माहौल में मातम फैला दिया। यहां गुरुवार को बारात में एक जीप व बस की टक्कर होने से दूल्हे के माता-पिता व पांच वर्षीय बच्चे समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई। दूल्हा-दूल्हन दूसरे वाहन में होने के चलते बच गए।
विज्ञापन
हादसे में जीप के ड्राइवर समेत उसमें सवार यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा दंग जिले के लमाही क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि जीप गीतानगर से शमशेरगंज जा रही थी जबकि बस लमाही से काठमांडू जा रही थी।
विज्ञापन