फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal government decision not to join the US State Partnership Program considered a setback for PM Sher Bahadur Deuba

Nepal-US Partnership: प्रधानमंत्री देउबा के लिए एक झटका है एसपीपी में शामिल न होने का फैसला

Tue, 21 Jun 2022 03:28 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Jun 2022 03:28 PM IST
सार

अमेरिका का कहना है कि उसने 2019 में नेपाल को एसपीपी में शामिल कर लिया था। यह कदम नेपाली सेना की तरफ से 2015 और 2017 में इसके लिए भेजी गई अर्जी के आधार पर उठाया गया। हालांकि 2015 में केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री थे...

विज्ञापन
Nepal government decision not to join the US State Partnership Program considered a setback for PM Sher Bahadur Deuba
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका के स्टेट पार्टनरशिप प्रोग्राम (एसपीपी) में शामिल ना होने के नेपाल सरकार के फैसले को प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के लिए एक झटका समझा जा रहा है। नेपाल सरकार ने हफ्ते भर से इस मुद्दे पर देश में जारी गहरे विवाद के बाद सोमवार को यह फैसला लिया। उसे यह फैसला उस समय लेना पड़ा है, जब प्रधानमंत्री देउबा के अमेरिका जाने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देउबा के जुलाई के मध्य में अमेरिका की सरकारी यात्रा पर जाने की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार शाम कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

एसपीपी का मामला पिछले हफ्ते मीडिया में आई इन रिपोर्टों के बाद गरमाया था कि अमेरिका एसपीपी में शामिल होने के लिए नेपाल सरकार पर दबाव डाल रहा है। समझा जाता है कि हाल में देउबा सरकार की नीति अमेरिका की तरफ ज्यादा झुक गई है। इसलिए मीडिया में आई खबर ने हंगामा खड़ा हो गया। नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति ने विदेश मंत्री नारायण खड़का और सेनाध्यक्ष प्रभुराम शर्मा को बुला कर उनसे सवाल-जवाब किए। इसके बाद समिति ने प्रधानमंत्री देउबा को तलब किया, लेकिन वे रविवार को पेश नहीं हुए। तब समिति ने देउबा को इसी हफ्ते फिर से पूछताछ के लिए बुलाने का फैसला किया था।

विज्ञापन


इसी बीच सोमवार शाम कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि नेपाल एसपीपी में शामिल नहीं होगा। बैठक के बाद संघीय मामलों के मंत्री राजेंद्र श्रेष्ठ ने मीडियाकर्मियों से कहा- ‘बैठक में तीन फैसले किए गए, जिसमें नेपाल एसपीपी में शामिल होने की दिशा में अब आगे नहीं बढ़ेगा, इस बारे में अमेरिका को सूचना दे दी जाएगी, और अब ऐसे सभी पत्राचार सिर्फ विदेश मंत्रालय के जरिए ही होंगे। सेना के सीधे पत्राचार करने से देश का भला नहीं हुआ है। तमाम पत्राचार विदेश मंत्रालय के जरिए ही होने चाहिए थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका बोला- 2019 में एसपीपी में शामिल हो गया था नेपाल

अमेरिका का कहना है कि उसने 2019 में नेपाल को एसपीपी में शामिल कर लिया था। यह कदम नेपाली सेना की तरफ से 2015 और 2017 में इसके लिए भेजी गई अर्जी के आधार पर उठाया गया। हालांकि 2015 में केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री थे, लेकिन पिछले हफ्ते इस बारे में खबर लीक होने के बाद उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई। इस बीच नेपाली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी अमेरिका के सैनिक गठबंधन में नेपाल के शामिल होने को लेकर आपत्ति जताई। समझा जाता है कि विपक्ष और कुछ अपने सहयोगियों के दबाव के कारण प्रधानमंत्री देउबा एसपीपी से नेपाल को अलग करने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए।



देउबा को आम तौर पर अमेरिका की तरफ झुकाव रखने वाला नेता समझा जाता है। पर्यवेक्षकों के मुताबिक ताजा फैसले से अमेरिका असहज होगा। इसका असर देउबा की अगली अमेरिका यात्रा पर पड़ सकता है। पर्यवेक्षकों की राय है कि इस विवाद के कारण नेपाल के तमाम दलों और बड़े नेताओं के साथ-साथ नेपाली सेना की छवि भी खराब हुई है। नेपाली सेना ने पहले एसपीपी में शामिल होने जैसी किसी बात का खंडन किया था। लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने इसके लिए पहल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed