फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal General elections Talks between India-Nepal Ambassador Srivastava meets Home Minister Aryal

Nepal Elections: चुनाव से पहले भारत-नेपाल के बीच बातचीत, राजदूत श्रीवास्तव ने गृहमंत्री आर्यल से की मुलाकात

Mon, 10 Nov 2025 02:28 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 02:28 AM IST
सार

नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है। भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल से मुलाकात कर शांति, सुरक्षा और सीमा सहयोग पर चर्चा की। आर्यल ने कहा कि सरकार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Nepal General elections Talks between India-Nepal Ambassador Srivastava meets Home Minister Aryal
भारत और नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini

विस्तार

नेपाल में अगले साल मार्च में होने वाले आम चुनाव से पहले नेपाल की राजनीति में गर्माहट तेज हो गई है। हाल में हुए संघर्ष के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की समेत सभी छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर रविवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल से मुलाकात की। यह बैठक काठमांडू स्थित गृह मंत्रालय में हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच शांति, सुरक्षा और सीमाई सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

बातचीत के बाद मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री आर्यल ने राजदूत श्रीवास्तव को बताया कि सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना, भ्रष्टाचार खत्म करना और सुशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 मार्च 2026 को तय तारीख पर चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में कराने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप के भाषण की एडिटिंग विवाद में फंसा बीबीसी, डायरेक्टर जनरल और न्यूज हेड ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यल ने भारत की भूमिका का किया जिक्र
इस दौरान नेपाल के गृह मंत्री आर्यल ने इस चुनाव में भारत के भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की भूमिका सीमा सुरक्षा प्रबंधन में अहम है, खासकर चुनाव से पहले और उसके दौरान, क्योंकि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा है। 

राजदूत श्रीवास्तव ने भी दी प्रतिक्रिया 
ऐसे में नेपाली गृहमत्री की बातों को सुनने के बाद भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी। श्रीवास्तव ने नेपाली गृहमंत्री से विश्वास जताया कि 5 मार्च 2026 को प्रतिनिधि सभा का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंध लगातार आगे बढ़ते रहेंगे, और भारत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:- US: 'टैरिफ के विरोधी मूर्ख', ट्रंप बोले- टैरिफ नीति से अमेरिका बना सबसे अमीर देश; सभी नागरिक को मिलेगा $2,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed