Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tehran retaliates for the ban on the IRGC by designating Argentina's own military as a terrorist organization.

ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला, अब उसकी सेना को ही आतंकी बताया

Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, तेहरान/ब्यूनस आयर्स
आईएएनएस, तेहरान/ब्यूनस आयर्स Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
सार

अर्जेंटीना द्वारा ईरान की सैन्य शाखा आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। जवाब में ईरान ने अर्जेंटीना की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित कर दिया। ईरान ने इसे 2019 के कानून के तहत जवाबी कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन
Tehran retaliates for the ban on the IRGC by designating Argentina's own military as a terrorist organization.
अर्जेंटीना-ईरान में बढ़ा तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अर्जेंटीना ने ईरानी सेना की शाखा 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (आईआरजीसी) को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। महीनों बाद ईरान ने इसका जवाब दिया है। तेहरान ने अर्जेंटीना की नौसेना और वायु सेना को "आतंकवादी संगठन" घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 
बुधवार को अपने प्रवक्ता के टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'अर्जेंटीना ने अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है'। मंत्रालय के अनुसार ईरान के 'आधिकारिक सशस्त्र बलों के मुख्य स्तंभों में से एक आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन करार देकर अर्जेंटीना ने एक शत्रुतापूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन


ईरान ने किस कानून के तहत यह कदम उठाया? 
मंत्रालय ने कहा कि वह 'जैसे को तैसा' के सिद्धांत और 2019 के एक ईरानी कानून के तहत यह कदम उठा रहा है। इस कानून के अनुसार, जो देश आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन मानने वाले अमेरिका के फैसले का समर्थन करते हैं या उसे मानते हैं, उनके खिलाफ ईरान को जवाबी कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में क्या बताया गया? 
बयान में कहा गया है, 'यह स्पष्ट है कि इस मामले से निकलने वाले सभी परिणामों की जिम्मेदारी अर्जेंटीना सरकार की होगी।' अर्जेंटीना ने मार्च के आखिर में आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित किया था, जिस कदम की इस्राइल  के विदेश मंत्री गिदोन सार ने तुरंत तारीफ की। ब्यूनस आयर्स ने इस फैसले को आईआरजीसी द्वारा हिजबुल्लाह को दिए जा रहे समर्थन से जोड़ा है। अर्जेंटीना का आरोप है कि 1994 में ब्यूनस आयर्स स्थित एएमआईए यहूदी सामुदायिक केंद्र पर हुए बम धमाके के पीछे हिजबुल्लाह का हाथ था, जिसमें 85 लोग मारे गए थे।

उस समय, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह फैसला अमेरिका और इस्राइल की सरकारों के उकसावे पर लिया गया है। ईरान ने इसे एक रणनीतिक गलती और ईरानी राष्ट्र का अक्षम्य अपमान करार दिया था।


आईआरजीसी का क्या मकसद है? 
आईआरजीसी एक एलीट मिलिट्री फोर्स है जिसका मकसद ईरान में शिया मुस्लिम मौलवियों के शासन की रक्षा करना है। यह ईरान की इकॉनमी के बड़े हिस्से को कंट्रोल करता है। आईआरजीसी और हिजबुल्लाह दोनों को अमेरिका और कुछ दूसरे देशों ने पहले ही आतंकवादी ग्रुप घोषित कर दिया है। मार्च 2026 में ही अर्जेंटीना की सरकार ने मेक्सिको के जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल को भी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। इसे अमेरिका के साथ उनकी नजदीकी का परिणाम बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed