फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump said that those who oppose tariffs are fools public will receive a $2,000 dividend as a result

US: 'टैरिफ के विरोधी मूर्ख', ट्रंप बोले- टैरिफ नीति से अमेरिका बना सबसे अमीर देश; सभी नागरिक को मिलेंगे $2,000

Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव करते हुए विरोधियों को 'मूर्ख' तक बता दिया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि टैरिफ से अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बन गया है, जहां महंगाई नहीं है। ट्रंप ने कहा कि देश ट्रिलियनों डॉलर कमा रहा है और जल्द हर नागरिक को $2,000 का लाभांश मिलेगा।

विज्ञापन
US Donald Trump said that those who oppose tariffs are fools public will receive a $2,000 dividend as a result
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : X @WhiteHouse

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका टैरिफ दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में जब इसका अमेरिका में भी विरोध होना शुरू हुआ, तब ट्रंप ने इसका बचाव करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। रविवार को ट्रंप ने कहा कि जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे 'मूर्ख' हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि टैरिफ की वजह से अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बन गया है, जहां लगभग कोई महंगाई नहीं है।

विज्ञापन

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि टैरिफ से अमेरिका ट्रिलियनों डॉलर कमा रहा है और इसी पैसे से देश जल्द ही अपना कर्ज चुकाना शुरू करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अमेरिकियो को कम से कम 2,000 डॉलर का लाभांश (डिविडेंड) दिया जाएगा। हालांकि यह राशि उच्च आय वाले लोगों को नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप के भाषण की एडिटिंग विवाद में फंसा बीबीसी, डायरेक्टर जनरल और न्यूज हेड ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में हो रहे रिकॉर्ड निवेश- ट्रंप
ट्रंप ने आगे इस बात का दावा किया कि टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश हो रहे हैं, नए प्लांट और फैक्टरियां बन रही हैं। साथ ही 401(के) (सेवानिवृत्ति बचत योजनाएं) जैयी योजनाएं अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।

बता दें कि दुनियाभर में टैरिफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ट्रंप का ये बयान उस समय आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने छह नवंबर से ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान लगाए गए वैश्विक टैरिफ को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई शुरू की है। यह मामला अमेरिकी अदालतों में काफी अहम आर्थिक मामला माना जा रहा है।

न्यायाधीशों ने ट्रंप की नीति पर जताया संदेह
मामले में सुनवाई के दौरान कई न्यायाधीश, जिनमें एमी कोनी बैरेट, नील गोरसच, और ब्रेट कैवनॉ शामिल हैं। इन्होंने ट्रंप की नीति पर संदेह जताया। जस्टिस बैरेट ने सवाल उठाया कि प्रशासन ने एक संघीय कानून का इस्तेमाल करके सभी देशों पर समान टैरिफ क्यों लगाया। इस दौरान वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अदालत में कहा कि प्रशासन इसे एक आर्थिक आपातकाल के रूप में देखता है।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 'क्लिंटन-यूनुस ने रची थी साजिश', हसीना सरकार के पतन पर पूर्व मंत्री का खुलासा; USAID पर बड़े सवाल

लैविट ने कानून के दलीलों पर जताया भरोसा
इसके अलावा व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि सरकार को न्यायालय के हर संभावित फैसले का अंदाजा है, लेकिन उसे अपनी कानूनी दलीलों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट कानून और तथ्यों के आधार पर सही फैसला देगा। यह मामला सिर्फ ट्रंप प्रशासन का नहीं, बल्कि आने वाली सरकारों के लिए भी टैरिफ नीति को परिभाषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed