{"_id":"603295738ebc3ee96b273520","slug":"nepal-former-prime-minister-baburam-bhattarai-ill-leaves-for-treatment-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई अस्वस्थ, दिल्ली में कराएंगे उपचार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई अस्वस्थ, दिल्ली में कराएंगे उपचार
Sun, 21 Feb 2021 10:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई बीमार हैं। चिकित्सकों की सलाह के बाद रविवार को वे उपचार के लिए नई दिल्ली की उड़ान में सवार हुए। वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जनता समाजवादी पार्टी की संघीय परिषद के अध्यक्ष भट्टराई का पिछले कुछ समय से काठमांडू के निदान अस्पताल में इलाज चल रहा था। पेट की तकलीफों के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री के नई दिल्ली रवाना होने से पहले जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में उनका उपचार किया जाएगा। भट्टराई की पत्नी हिसिला यामी भी उनके साथ गई है। काठमांडू पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा कि नई दिल्ली में रहने के दौरान भट्टराई कुछ भारतीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।