फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Fly Dubai aircraft caught fire upon taking off make landing at Kathmandu airport Latest News Update

Nepal: फ्लाई दुबई की फ्लाइट के इंजन में उड़ान भरते ही लगी आग, करीब 169 यात्री सवार थे; फिलहाल काबू में हालात

Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
सार

हालांकि, नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्री सुदान किराती ने पक्षियों के टकराने के कारण पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि यह विमान में तकनीकी समस्या का मामला लग रहा है। फिलहाल ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे यह साबित हो सके कि विमान से पक्षी टकराया था।

विज्ञापन
Nepal Fly Dubai aircraft caught fire upon taking off make landing at Kathmandu airport Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फ्लाई दुबई के एक विमान में काठमांडू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान आग लग गई। जानकारी मिलते ही विमान को काठमांडू हवाई अड्डे पर उतारने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। हवाईअड्डे पर दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही नेपाल के पर्यटन मंत्री ने बताया कि दुबई जा रहे विमान पर अब सब कुछ ठीक है। विमान दुबई के लिए रवाना हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, काठमांडू से दुबई जाने वाले विमान बोइंग 737 में उड़ान के दौरान आग लगने की खबरें आईं। जानकारी के मुताबिक, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान में 169 यात्री सवार थे। विमान एफजेड576 ने एयरपोर्ट से रात 9:21 बजे उड़ान भरी थी। रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर विमान के एक इंजन में लपटें देखी गईं थीं। इस दौरान कोटेश्वर, इमाडोल और पाटन इलाकों में धमाके जैसी आवाज भी सुनाई दी थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान में आग भी देखी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग के लिए इजाजत मांगी। इसके बाद विमान को लैंड कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए। कुछ ही देर बाद पायलटों ने एयरपोर्ट से संपर्क किया और बताया कि विमान पर सभी सिस्टम ठीक काम कर रहे हैं और वे विमान को दुबई की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आई हादसे की वजह
इस बीच फ्लाई दुबई एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि काठमांडू से दुबई जाने वाली फ्लाई दुबई फ्लाइट 576 के इंजन में आग लगने की खबरें सामने आई है। दरअसल, काठमांडू से उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। इसके बाद मानक प्रक्रिया का पालन किया गया और दुबई के लिए उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई। विमान स्थानीय समयानुसार 00:14 बजे दुबई पहुंचेगा।


उड्डयन मंत्री ने किया खंडन
हालांकि, नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्री सुदान किराती ने पक्षियों के टकराने के कारण पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि यह विमान में तकनीकी समस्या का मामला लग रहा है। फिलहाल ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे यह साबित हो सके कि विमान से पक्षी टकराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed