फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal first time will sell its surplus power to India, the Ministry of Power gives permission to Kathmandu

नेपाल : पहली बार अपनी अधिशेष बिजली भारत को बेचेगा, बिजली मंत्रालय ने काठमांडो को दी अनुमति

Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

भारत के बिजली मंत्रालय के तहत आने वाले एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को काठमांडो को इसकी अनुमति दी है। इसके लिए नेपाल की ओर लगातार पैरवी की गई थी। अब नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) अपनी अधिशेष बिजली को बेचने की स्थिति में है। पहले चरण में 39 मेगावॉट बिजली के इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में कारोबार की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Nepal  first time will sell its surplus power to India, the Ministry of Power gives permission to Kathmandu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नेपाल पहली बार अपनी अधिशेष बिजली भारत को प्रतिस्पर्धी दरों पर बेचेगा। मीडिया द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली ने पड़ोसी देश को इंडियन पावर एक्सचेंज बाजार में अपनी बिजली के कारोबार की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


भारत ने इंडियन पावर एक्सचेंज बाजार में नेपाल को दी कारोबार की अनुमति
रिपोर्ट के अनुसार भारत के बिजली मंत्रालय के तहत आने वाले एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को काठमांडो को इसकी अनुमति दी है। इसके लिए नेपाल की ओर लगातार पैरवी की गई थी। अब नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) अपनी अधिशेष बिजली को बेचने की स्थिति में है।
विज्ञापन


पहले चरण में 39 मेगावॉट बिजली के इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में कारोबार की अनुमति दी गई है। इसमें से 24 मेगावॉट का उत्पादन एनईए के स्वामित्व वाली त्रिशुली पनबिजली परियोजना और 15 मेगावॉट का देवीघाट बिजली घर में हुआ है। रिपोर्ट में नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि भारत की मंजूरी के बाद दोनों देशों के बीच बिजली व्यापार के एक नए चरण में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के संयुक्त प्रवक्ता गोकर्ण राज पंथा ने कहा कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण अब अपनी बिजली बेचने के लिए प्रतिदिन इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में नीलामी में भाग ले सकेगा। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एनईए 400-केवी ढलकेबार-मुजफ्फरपुर इंटर-कंट्री ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से बिजली का निर्यात मध्यरात्रि से शुरू करेगा। इस ट्रांसमिशन का उपयोग अब तक केवल बिजली आयात करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed