फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal election government will be formed of the coalition but who will be the prime minister not decided yet

Nepal Elections: नेपाल में गठबंधन की सरकार बनने के आसार, प्रधानमंत्री पर फैसला अभी नहीं; जानें सभी समीकरण

Thu, 08 Dec 2022 04:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Dec 2022 04:38 PM IST
सार

पर्यवेक्षकों के मुताबिक मंगलवार की बैठक के बाद यह लगभग तय है कि नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन ही अगली सरकार बनाएगा। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने इस गठबंधन का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के लिए अर्जी दे दी है।

विज्ञापन
Nepal election government will be formed of the coalition but who will be the prime minister not decided yet
nepal election - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल के संसदीय आम चुनाव में नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ा दल बन कर उभरी है, जबकि अगले सदन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी। वैसे आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली सबसे ज्यादा सीटें यूएमएल को मिली हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार रात आम चुनाव में विभिन्न पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत के आधार पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली सीटों का आवंटन कर दिया। इनमें यूएमएल को 34 और नेपाली कांग्रेस को 32 सीटें मिली हैँ। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) को 14 और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 13 सीटें मिलीं। 

विज्ञापन


प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली सीटों को मिला कर 89 सीटों के साथ पहले और 78 सीटों के साथ यूएमएल दूसरे नंबर पर रही हैं। माओइस्ट सेंटर को 32 और नई उभरी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 20 सीटें मिली हैं। बाकी सभी दलों की सीटें इन पार्टियों से कम हैं। आम चुनाव में 68 पार्टियों ने हिस्सा लिया था। उनमें से सिर्फ सात पार्टियां तीन प्रतिशत वोट पाने की कसौटी पर खरी उतर सकीं। इन्हीं दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत  सीटें आवंटित हुई हैं। ये सीटें पाने वाली बाकी तीन पार्टियां हैं- राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी और जनमत पार्टी। 
विज्ञापन


पूरे नतीजे आने के बाद यह साफ हो गया है कि पांच दलों के सत्ताधारी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में पूर्ण बहुमत के लिए 138 सीटें चाहिए, जबकि नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 136 सीटें ही हासिल कर पाया। गठबंधन में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) को दस, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को चार और राष्ट्रीय जनमोर्चा को एक सीट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव नतीजों की सूरत साफ होने के बाद सत्ताधारी गठबंधन की एक बैठक हुई। इसमें शामिल सभी दलों ने एकजुट रहने का फैसला किया। उन्होंने एक साझा बयान जारी कर कहा कि वे गठबंधन को जारी रखेंगे। इस तरह उन्होंने सरकार बनाने के लिए किसी और विकल्प पर विचार ना करने का सार्वजनिक वादा किया है। लेकिन पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि इस बैठक के बाद यह एलान नहीं किया गया कि अगली सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। 

इसके पहले माओइस्ट सेंटर की दो दिन की बैठक यहां हुई। खबरों के मुताबिक उसमें पार्टी पदाधिकारियों ने इस बात पर असंतोष जताया कि नेपाली कांग्रेस ने अपने वोट माओइस्ट उम्मीदवारों को ट्रांसफर नहीं कराए। सोमवार को यह चर्चा चल पड़ी थी कि माओइस्ट सेंटर सरकार बनाने के लिए यूएमएल से बातचीत कर रही है। मंगलवार को हुई सत्ताधारी गठबंधन की बैठक के बाद फिलहाल ऐसी चर्चाओं पर विराम लग गया है। 


पर्यवेक्षकों के मुताबिक मंगलवार की बैठक के बाद यह लगभग तय है कि नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन ही अगली सरकार बनाएगा। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने इस गठबंधन का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के लिए अर्जी दे दी है। राष्ट्रीय जनमोर्चा के नेताओं ने मीडियाकर्मियों से कहा है कि जनता समाजवादी पार्टी भी इस गठबंधन में लौट आएगी। ये पार्टी चुनाव से पहले गठबंधन से अलग हो गई थी और आम चुनाव में उसने यूएमएल के साथ सीटों का तालमेल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed