फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Election 2026: 3 Contenders in Fray for Nepal PM Post, Preparations Underway for 5 March Voting

नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन?: जेन-जी विद्रोह के बाद पहली बार चुनाव, मैदान में तीन दावेदार; एक पूर्व पीएम भी

Sat, 28 Feb 2026 06:41 AM IST
Shivam Garg अतुल मिश्रा, अमर उजाला, काठमांडू
अतुल मिश्रा, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Shivam Garg Updated Sat, 28 Feb 2026 06:41 AM IST
सार

क्या नेपाल की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है? क्या अनुभवी नेतृत्व फिर सत्ता में लौटेगा या युवा चेहरों की लहर इतिहास रचेगी? 5 मार्च का मतदान सिर्फ सरकार चुनने का अवसर नहीं, बल्कि देश की दिशा और भविष्य तय करने वाली निर्णायक घड़ी बन चुका है।

विज्ञापन
Nepal Election 2026: 3 Contenders in Fray for Nepal PM Post, Preparations Underway for 5 March Voting
बालेन्द्र शाह और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में 16वें प्रधानमंत्री के चयन के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 5 मार्च को होने वाले मतदान से होगा। इन दावेदारों में देश की अनुभवी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता केपी शर्मा ओली, पूर्व रैपर और काठमांडू के मेयर रह चुके बालेंद्र शाह (बालेन), और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा शामिल हैं। नेपाली कांग्रेस को भारत के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाली एक उदार लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


युवाओं के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद पहली बार चुनाव 
यह चुनाव पिछले साल युवाओं (जेन-जी) के नेतृत्व में हुए भारी बवाल और विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार हो रहा है। इस विद्रोह के कारण सत्ता से बेदखल हुए कम्युनिस्ट नेता केपी शर्मा ओली एक बार फिर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने खुद को देश में प्रधानमंत्री पद के लिए एक सशक्त उम्मीदवार बताया है। दूसरी ओर, 35 वर्षीय बालेंद्र शाह, जो चुनाव प्रचार के दौरान अपनी लोकप्रियता के चलते चर्चा में हैं, को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे अपने खास काले कपड़ों और धूप के चश्मे में देश का दौरा कर रहे हैं। वहीं, 49 वर्षीय गगन थापा नेपाली कांग्रेस के नवनियुक्त नेता हैं और देश में अपने पुराने दल को सत्ता में वापस लाने की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गगन थापा का वादा: सत्ता में आने पर संपत्ति की जांच 
नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो एक शक्तिशाली आयोग गठित कर सभी घोटालों की जांच की जाएगी। थापा ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच की शुरुआत अपनी और निवर्तमान सभापति शेरबहादुर देउबा की संपत्ति से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा 2 से 5 मार्च तक सील
नेपाल में होने वाले चुनावों के मद्देनजर, भारत-नेपाल की सीमा को 2 मार्च से 5 मार्च तक सील रखा जाएगा। पिथौरागढ़ से धारचूला तक 250 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा बंद रहेगी। नेपाल में चुनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद रहने से समूचे सीमांत क्षेत्रों में कारोबार भी प्रभावित होगा, क्योंकि इन क्षेत्रों का व्यापार सीधे सीमावर्ती कस्बों और शहरों पर निर्भर करता है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed