{"_id":"642f0f21e3b49f64db016ed7","slug":"nepal-coalition-government-unveils-cmp-that-aims-to-improve-economy-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल सरकार ने 'न्यूनतम साझा कार्यक्रम' किया पेश, सुशासन और अर्थव्यवस्था में सुधार करना होगा लक्ष्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल सरकार ने 'न्यूनतम साझा कार्यक्रम' किया पेश, सुशासन और अर्थव्यवस्था में सुधार करना होगा लक्ष्य
Thu, 06 Apr 2023 11:57 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:57 PM IST
सार
सीएमपी में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में संशोधन देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, राष्ट्रीय स्वतंत्रता और लोगों के गौरव को सुनिश्चित करने की जरूरत के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
- फोटो : cmprachanda.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व में बनी 10 पार्टियों की गठबंधन सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) की घोषणा की जिसके मुताबिक सरकार जनता की समृद्धि और राष्ट्र हित में स्वतंत्र और संतुलित विदेशी नीति अपनाएगी। संचार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री और सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने काठमांडू के सिंहदरबार में आयोजित एक कार्यक्रम में सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) का अनावरण किया।
विज्ञापन
सीएमपी में कहा गया है कि सरकार देश में स्थायी शांति, सुशासन, विकास और समृद्धि बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएमपी में भारत के साथ कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे लंबित सीमा विवाद को भी कूटनीति के माध्यम से सुलझाने की बात की गई है।
विज्ञापन
सीएमपी के जरिये सरकार का लक्ष्य शासन पर आने वाले खर्च को कम करना, सार्वजनिक प्रशासन को बेहतर बनाना, जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करना और लोगों की समृद्धि और राष्ट्र हित में स्वतंत्र और संतुलित विदेश नीति अपनाना है। सीएमपी में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में संशोधन देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, राष्ट्रीय स्वतंत्रता और लोगों के गौरव को सुनिश्चित करने की जरूरत के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमपी का उद्देश्य सीमा के प्रभावी प्रबंधन और निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा चौकियों को बढ़ाना भी है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने सत्ताधारी गठबंधन के भागीदारों के बीच पोर्टफोलियो पर अंतिम समय की सौदेबाजी के बीच पिछले सप्ताह 11 नए मंत्रियों को शामिल करके कई महीनों में तीसरी बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।
नए मंत्रिमंडल में दो उप प्रधानमंत्री हैं - नेपाली कांग्रेस से पूर्ण बहादुर खड़का और सीपीएन-माओवादी केंद्र से नारायण काजी श्रेष्ठ, 13 मंत्री और एक राज्य मंत्री शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि सत्ता में हिस्सेदारी और मंत्रिस्तरीय विभागों का वितरण सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के बीच प्रमुख अड़चनें थीं क्योंकि कैबिनेट पदों की मांग उपलब्ध मंत्रालयों की संख्या से अधिक थी। प्रचंड ने पिछले साल 26 दिसंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
नेपाल के विदेश सचिव पौडयाल ने चीनी विदेश मंत्री किन से मुलाकात की
नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल ने गुरुवार को बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री किन गैंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करने से संबंधित मामलों पर चर्चा की। पौडयाल चीन के नवनियुक्त विदेश मंत्री किन से मुलाकात करने वाले पहले नेपाली अधिकारी हैं।
नेपाली प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ वह वर्तमान में चीन में हैं। शुक्रवार को निर्धारित दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय राजनयिक परामर्श तंत्र की 15 वीं बैठक में भाग लेने के लिए वहां गए थे।