{"_id":"5fc01b924c36f647ec075dab","slug":"nepal-and-china-will-announce-new-height-of-mount-everest-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल और चीन जल्द ही माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई की करेंगे घोषणा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल और चीन जल्द ही माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई की करेंगे घोषणा
Fri, 27 Nov 2020 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
China, Nepal
नेपाल और चीन संयुक्त रूप से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई की घोषणा करेंगे। बृहस्पतिवार की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हिमालय राष्ट्र में चीनी रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा के दौरान संभवत: यह घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने 2015 में नेपाल में आए भूकंप जैसी पृथ्वी के भीतर होने वाली हलचलों से एवरेस्ट की ऊंचाई में बदलाव होने की बहस के बीच पहाड़ की सही ऊंचाई को मापने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
द राइजिंग नेपाल अखबार ने बताया कि 1954 में सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा की गई माप के अनुसार, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है। चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 1975 में सर्वेक्षकों ने माउंट की ऊंचाई समुद्र तल से 8,848.13 मीटर ऊपर मापी थी। इसके बाद 2005 में चीन ने फिर इसे मापा और दावा किया कि ऊंचाई 8844.43 रह गई है।
विज्ञापन
द काठमांडू पोस्ट ने बताया कि बुधवार को हुई नेपाल के मंत्रिपरिषद की बैठक में माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई की घोषणा करने के लिए भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय को अधिकृत किया गया है।