{"_id":"5d4d6f718ebc3e6ca302c187","slug":"nepal-a-bus-going-to-kathmandu-fell-in-trishuli-river-casualties-people-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, पांच की मौत, 24 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, पांच की मौत, 24 लापता
Fri, 09 Aug 2019 06:35 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बेनीघाट क्षेत्र में शुक्रवार को काठमांडू जा रही एक यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य लापता हैं। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने 16 यात्रियों को बचाया और करीब 50 लोगों को लेकर जा रही बस को निकाला। बस मलंगवा कस्बे से काठमांडो जा रही थी।
विज्ञापन
धाडिंग जिला पुलिस प्रमुख राज कुमार बैदवार के हवाले से खबर में कहा गया कि दो मृतकों की पहचान हुई है जबकि अधिकारी अन्य यात्रियों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। इसमें कहा गया कि पुलिस का बचाव दल लापता लोगों की खोज में लगा है।
विज्ञापन