{"_id":"5d3eaa2c8ebc3e6cdd4a9e19","slug":"negotiation-on-trade-between-us-and-china-will-start-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर शुरू होगी व्यापार वार्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर शुरू होगी व्यापार वार्ता
Mon, 29 Jul 2019 01:41 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रही वार्ता के दो महीने पहले विफल होने के बाद दोनों पक्ष मंगलवार से फिर से बातचीत शुरू करेंगे। दोनों के बीच व्यापार तनाव का असर वैश्विक व्यापार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
मई में दोनों के बीच व्यापार तनाव को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत विफल रही थी।
चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावे पर अमेरिका द्वारा कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने से हालात बिगड़े हैं। ऐसे में बाजार को वार्ता फिर शुरू होने पर भी मुद्दे सुलझने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
अमेरिका की ओर से वार्ताकार के तौर पर वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर की चीन के अपने समकक्ष के साथ शंघाई में मंगलवार-बुधवार को वार्ता होनी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच इस बातचीत को दोबारा शुरू करने के लिए एक समझौता हुआ था। इस वार्ता का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार मुद्दों को सुलझाना है, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए काफी महंगे साबित हो रहे हैं।