{"_id":"5cda10afbdec2207132d6454","slug":"need-serious-consideration-for-facebook-control-kamala-harris","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से विचार जरूरी: कमला हैरिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से विचार जरूरी: कमला हैरिस
Tue, 14 May 2019 06:19 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 14 May 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस ने फेसबुक पर नियंत्रण की वकालत की है। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सीनेटर कमला ने जोर देते हुए कहा कि हमें फेसबुक पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी की उपयोगिता अब अनियंत्रित हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएनएन को दिए इंटरव्यू में 54 वर्षीय कमला ने कहा, ‘फेसबुक ने बड़े पैमाने पर विकास किया है। इसने अपने उपभोक्ताओं के श्रेष्ठ हितों पर अपनी वृद्धि और विकास को प्राथमिकता दी है। खासतौर से निजता पर। मेरा मानना है कि फेसबुक पर नियंत्रण के लिए इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। जब आप इस मुद्दे को देखते हैं तो वे अनिवार्य रूप से एक उपयोगिता है।’ उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो फेसबुक के इस्तेमाल के बिना वास्तव में अपने समुदाय और समाज में रह सकते हैं, उनका पेशा चाहे जो भी हो। इसलिए हमें पहचान करनी होगी कि यह क्या है। यह वास्तव में एक उपयोगिता है, जो अनियंत्रित हो चुकी है। और इस वजह से मेरी चिंता है कि इसे रोका जाए।
विज्ञापन
कमला से पहले एक और डेमोक्रेट सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने भी फेसबुक पर नियंत्रण की संभावनाओं पर जोर दिया था। बताते चलें कि फेसबुक पर अपने उपभोक्ताओं की निजी जानकारी और उनके डेटा का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगता रहा है। कैंब्रिज एनालिटिका का मामला इनमें से एक है। डेटा और फोटो शेयर करने के लिए हाल में फेसबुक पर भारी भरकम जुर्माना भी लग चुका है।
विज्ञापन