{"_id":"5d8b759b8ebc3e01506eeaa5","slug":"nawaz-sharif-daughter-maryam-nawaz-in-14-days-judicial-custody-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज को धनशोधन मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज को धनशोधन मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
Wed, 25 Sep 2019 07:47 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Sep 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
मरियम नवाज(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज को धनशोधन मामले में अदालत ने बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने याचिका दायर कर लाहौर में जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश आमीर खान से मरयम की और हिरासत मांगी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
अदालत के आदेश के बाद, मरयम को कोट लखपत जेल भेजा गया है जहां उनके पिता शरीफ अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे हैं। पिता-पुत्री को एक ही जेल में रखा है। पीएमएल-एन की 45 साल की उपाध्यक्ष को चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) मामले में आठ अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह अपने पिता से मिलने के लिए जा रही थी।
अदालत ने शरीफ के करीबी रिश्तेदार यूसुफ अब्बास को भी धनशोधन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।