फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Navy will evacuate 11,000 American citizens from Sudan Port

Sudan Conflict: सूडान पोर्ट बन सकता है बचाव अभियानों का केंद्र, WHO ने कहा- लड़ाई में अब तक 413 लोगों की मौत

Mon, 24 Apr 2023 06:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन/खारतूम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन/खारतूम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 06:03 AM IST
सार

यूरोपीय देशों ने भी अपने नागरिकों को सूडानी पोर्ट तक पहुंचने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि सूडानी सेना और आरएसएफ आने वाले दिनों में सूडान पोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर हिंसा रोककर विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना सकते हैं।

विज्ञापन
Navy will evacuate 11,000 American citizens from Sudan Port
sudan Flag - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक सूडान में करीब 11,000 अमेरिकी नागरिक मौजूद हैं। उन्हें सूडान पोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है, जहां से अमेरिकी नौसेना उन्हें निकालेगी। सऊदी ने भी शनिवार को बताया कि हजारों से ज्यादा लोग कारों व दूसरे वाहनों से सूडानी पोर्ट पर पहुंच रहे हैं, जहां से सऊदी नौसेन उन्हें जेद्दाह पोर्ट तक पहुंचा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, यूरोपीय देशों ने भी अपने नागरिकों को सूडानी पोर्ट तक पहुंचने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि सूडानी सेना और आरएसएफ आने वाले दिनों में सूडान पोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर हिंसा रोककर विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना सकते हैं। सूडान पोर्ट लाल सागर में जेद्दाह पोर्ट से कुछ ही दूरी पर है। 
विज्ञापन


वहीं, सूडानी सेना ने आरोप लगाया कि सूडान पोर्ट की तरफ बढ रहे कतरी नागरिकों के काफिले पर आरएसएफ ने हमला कर लूटपाट की है। हालांकि, कतर की तरफ से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रविवार को सूडान में उनका एक राजनयिक भी गोली लगने से घायल हुआ है। अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस ने खारतूम स्थित अपने-अपने दूतावासों में मौजूद कर्मचारियों और उनके परिवारों को एयरलिफ्ट कर लिया है। अब वे दूसरे यूरोपीय देशों की मदद कर रहे हैं। वहीं, नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो हरक्यूलिस सी-130 और एक एयरबर ए 330 जॉर्डन भेजे हैं। जबकि, जापान ने अपने दूतावास कर्मियों सहित 63 लोगों को जिबूती के रास्ते बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूडान में अब तक लड़ाई में 413 लोगों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि वर्तमान सूडान संघर्ष में 413 लोग मारे गए हैं, जबकि संयुक्त राष्ट्र के बच्चों की एजेंसी ने कहा कि बच्चों को उच्च कीमत चुकानी पड़ रही है, जिसमें कम से कम नौ मारे गए हैं। डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने संयुक्त राष्ट्र की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूडान में सरकार के आंकड़ों के मुताबिक संघर्ष में 413 लोगों की मौत हुई है और 3551 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed