{"_id":"5c419118bdec22735a793ac2","slug":"naval-airport-shibpur-will-start-operating-under-the-name-of-ins-kahha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना हवाईअड्डा शिबपुर का आईएनएस कुहासा के नाम से शुरू होगा संचालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना हवाईअड्डा शिबपुर का आईएनएस कुहासा के नाम से शुरू होगा संचालन
Fri, 18 Jan 2019 02:18 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, पोर्ट ब्लेयर
भाषा, पोर्ट ब्लेयर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की संचालनात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए नौसेना हवाईअड्डा शिबपुर का संचालन शुरू होगा। इसका नाम आईएनएस कुहासा रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यालय एएनसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 24 जनवरी को एनएएस शिबपुर का संचालन शुरू करेंगे। इसमें बताया गया है कि व्हाइट बेलीड सी ईगल के नाम पर आईएनएस कुहासा का नाम रखा गया है। अंडमान और निकोबार में यह शिकार करने वाला सबसे बड़ा पक्षी है।
विज्ञापन
एनएएस शिबपुर को उत्तर अंडमान में निगरानी के लिए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग एयर बेस (एफओएबी) के रूप में स्थापित किया गया था। द्वीप के सुदूर उत्तर हिस्से में स्थित यह वायु सेना अड्डा ना केवल द्वीप की सुरक्षा के लिए बल्कि समग्र विकास के लिए भी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन