{"_id":"5f260fb58ebc3e63aa7ca892","slug":"nasas-spacex-demo-2-undocks-to-return-to-earth-from-international-space-station-iss-gulf-of-mexico-targeted-for-splashdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpaceX ड्रैगन क्रू अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना, इतिहास रचने जा रहा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
SpaceX ड्रैगन क्रू अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना, इतिहास रचने जा रहा अमेरिका
Sun, 02 Aug 2020 06:28 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
स्पेसएक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
नासा और स्पेसएक्स का ड्रैगन क्रू अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना हो गया है। इससे अंतरिक्ष में गए दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। इस प्रक्रिया के शुरू होने पर नासा ने कहा कि हम इस वापसी को लेकर बेहद रोमांचित हैं और स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू के सुरक्षित पहुंचने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
#SpaceX Crew Dragon undocks from International Space Station (ISS) for return to Earth, reports AFP news agency quoting NASA
— ANI (@ANI) August 2, 2020विज्ञापन
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से अंतरिक्ष में गए नासा के दो अंतरिक्ष यात्री आज धरती पर वापस लौट रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री बॉब बेह्नकेन (49) और डग हर्ली (53) ने स्पेस स्टेशन से ड्रैगन कैप्सूल को अलग कर लिया है और अब वह धरती की तरफ बढ़ रहे हैं। स्पेसएक्स और नासा 45 वर्ष में पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री को सीधे समुद्र में उतारने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है कि स्पेसएक्स ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष से निकल चुका है और धरती पर आ रहा है। इसके बाद नासा ने एक और ट्वीट करके कहा कि ड्रैगन क्रू कैप्सूल स्पेस स्टेशन के चारों ओर मौजूद अप्रोच एलिपसॉइड से बाहर निकल गया है और सुरक्षित स्थान पर है।
बता दें कि नासा अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाए जाने की इस पूरी प्रक्रिया का लाइव कवरेज दे रही है। नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उसने लिखा है कि स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल नीचे की ओर बढ़ रहा है और स्पेस स्टेशन के ऑर्बिट के सामने है। हमारे क्रू की धरती के लिए यात्रा जारी है।
Departure burn #2 is confirmed, moving the @SpaceX Dragon Endeavour below and in front of the @Space_Station's orbit as our #LaunchAmerica crew continue their journey home to Earth. pic.twitter.com/04SqgXRP22
— NASA (@NASA) August 2, 2020
फ्लोरिडा के तटीय इलाके की ओर बढ़ा चक्रवात इसायस
एक ओर जहां ड्रैगन क्रू कैप्सूल को धरती पर लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं दूसरी ओर फ्लोरिडा के तटीय इलाके में चक्रवात इसायस का खतरा भी बढ़ गया है। चक्रवात इसायस ने शनिवार सुबह बहामास में तबाही मचाई और अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है।
चक्रवात की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को लैंडिंग में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके मद्देनजर उस तूफान पर करीबी नजर रखी जा रही है। चक्रवात के फ्लोरिडा के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है।
अमेरिका के लिए काफी अहम है यह मिशन
बता दें कि साल 2011 के बाद अमेरिका ने पहली बार कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा है। नासा ने केनेडी स्पेस सेंटर से 30 मई को यह मिशन रवाना किया था। अंतरिक्ष यात्री 31 मई से ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। इस दौरान अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के अलावा इन्होंने कई प्रयोग भी किए हैं।
यह भी पढ़ें: धरती पर लौट रहा SpaceX Demo-2, जानें वापसी से जुड़े 10 सवालों के जवाब