फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA will pay private space companies to mine Moon, says it will helpful for its 2024 Artemis lunar exploration mission

चांद की मिट्टी को निजी कंपनियों से खरीदेगी नासा, कहा- भविष्य में मानव को चंद्रमा पर भेजने में मिलेगी मदद

Sun, 13 Sep 2020 08:16 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 13 Sep 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
NASA will pay private space companies to mine Moon, says it will helpful for its 2024 Artemis lunar exploration mission
नासा - फोटो : Nasa.gov.in

नासा ने एलान किया है कि वह चांद की चट्टानों को निजी कंपनियों से खरीदना चाहती है, ताकि चांद पर खनन के कार्यों को शुरू किया जा सके। अंतरिक्ष एजेंसी कंपनियों से प्रस्ताव ले रही है कि वे रोवर्स का उपयोग करके चंद्रमा से मिट्टी और पत्थरों को कैसे एकत्र करेंगे।

विज्ञापन


नासा ने योजना बनाई है कि वह 50 से 500 ग्राम के नमूनों को खरीदने के लिए 15 हजार और 25 हजार डॉलर तक की राशि का भुगतान करेगी। नासा ने कहा, चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को इकट्ठा करना और उसे नासा को सौंपना चंद्रमा पर अंतरिक्ष व्यापार शुरू करने के लिए अवधारणा का प्रमाण होगा। 
विज्ञापन



दूसरे शब्दों में कहें तो, इस पहल से भविष्य में 'अंतरिक्ष उद्यमियों' द्वारा खनन कार्य कैसे किया जाएगा, इसके लिए शुरुआती सिद्धांतों को स्थापित करने में मदद मिलेगी। वहीं, इस पहल से भविष्य के लिए अंतरिक्ष अभियानों में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नासा ने खींची ब्रह्मांड की दुर्लभ तस्वीरें, सोलर टेलीस्कोप में कैद हुआ सूर्य

नासा चाहता है कि 2024 से पहले स्वामित्व की वापसी और हस्तांतरण हो, क्योंकि वह इस दौरान तक मानव को फिर से चांद की सतह पर उतारने की योजना बना रहा है। कंपनियों को चांद की सतह पर चंद्रमा की धूल या चट्टानों को इकट्ठा करना होगा, हालांकि उन्हें पृथ्वी पर वापस नहीं भेजना होगा। 

प्रत्येक कंपनी को उनके द्वारा इकट्ठा किए गए नमूनों की तस्वीरों को नासा को भेजना होगा। इसके अलावा, इन नमूनों को कहां से इकट्ठा किया गया और इससे संबंधित डाटा भी अंतरिक्ष एजेंसी को सौंपना होगा। 


नमूनों को 50 से 500 ग्राम के बीच होना चाहिए और भविष्य के मिशन द्वारा संग्रह के लिए तैयार होना चाहिए। नासा बाद की तारीख में संग्रह के तरीकों का निर्धारण करेगी। एक ब्लॉग पोस्ट में नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने कहा, हम अपनी नीतियों को खोज के एक नए युग में लाने के लिए लगा रहे हैं, जिससे मानव सभ्यता को खासा लाभ होगा। 

ब्रिडेनस्टाइन ने कहा, आर्टेमिस के हिस्से के रूप में वाणिज्यिक भागीदारी का लाभ उठाने से हमारी स्थायी, अभिनव, और कम दर में सुरक्षित रूप से चंद्रमा पर लौटने की क्षमता बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि नासा की योजनाएं 1967 की बाहरी अंतरिक्ष संधि का उल्लंघन नहीं करेंगी, जो मानती है कि आकाशीय निकाय और अंतरिक्ष स्वामित्व के राष्ट्रीय दावों से मुक्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed