फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA to launch first manned mission from US in decade

मई में दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा अमेरिका

Sat, 18 Apr 2020 02:47 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Apr 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
NASA to launch first manned mission from US in decade
नासा - फोटो : Nasa.gov.in

नासा ने घोषणा की है कि वह स्पेसएक्स के एक रॉकेट के जरिए दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को 27 मई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। यह पिछले करीब एक दशक में अमेरिका से भेजा जाने वाला पहला ऐसा अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।

विज्ञापन


नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के प्रमुख जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया कि 27 मई को नासा एक बार फिर अमेरिकी धरती से अमेरिकी रॉकेट के जरिए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।
विज्ञापन


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मई में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य बनाया था। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बावजूद वह मई में ही इस अभियान को पूरा करेगा। अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री 27 मई को शाम चार बजकर 32 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात आठ बजकर 32 मिनट) पर फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में ऐतिहासिक लॉन्च पैड 39A से उड़ान भरेंगे। इसी लॉन्च पैड का इस्तेमाल अपोलो और अंतरिक्ष शटल अभियानों के लिए भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed