{"_id":"5f7aa8ddcab59209604a2070","slug":"nasa-showed-a-supernova-blast-in-space-which-is-5-billion-times-as-bright-as-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष में नासा ने रिकॉर्ड किया सुपरनोवा विस्फोट, सूर्य से पांच अरब ज्यादा चमक दिखी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष में नासा ने रिकॉर्ड किया सुपरनोवा विस्फोट, सूर्य से पांच अरब ज्यादा चमक दिखी
Mon, 05 Oct 2020 10:32 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
नासा ने जारी की सुपरनोवा विस्फोट की तस्वीर
- फोटो : Twitter - @NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष में एक जोरदार विस्फोट को रिकॉर्ड किया है। यह धमाका धरती से लगभग सात करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित एसएन 2018जीवी सुपरनोवा में रिकॉर्ड किया गया है। यह सुपरनोवा एनजीसी 2525 गैलेक्सी में स्थित है। सुपरनोवा का मतलब है कि किसी तारे में हुआ भयंकर विस्फोट।
विज्ञापन
सुपरनोवा विस्फोट से उस तारे का जीवन खत्म हो जाता है। वैज्ञानिक ऐसी घटनाओं को दुर्लभ मानते हैं। एसएन 2018जीवी सुपरनोवा की खोज पहली बार जापान के एक शौकिया खगोल वैज्ञानी कोइची इतागाकी ने की थी। इतागाकी ने इस खोज के बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को बताया।
विज्ञापन
इसके बाद से एजेंसी ने हब्बल टेलिस्कोप की मदद से इस सुपरनोवा पर निगरानी करनी शुरू कर दी। हाल ही में नासा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें इस सुपरनोवा के एक साल की निगरानी की फुटेज है। इसमें एक तारे में विस्फोट होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
.@NASAHubble watched a star explode into oblivion. At its peak, the supernova burst was 5 billion times as bright as the Sun: https://t.co/gjJVecJonR pic.twitter.com/56LdJYdDJa
— NASA (@NASA) October 1, 2020
सुपरनोवा का अर्थ
जब अंतरिक्ष में कोई तारा टूटता है तो एक ऊर्जा पैदा होती है, इसी ऊर्जा को सुपरनोवा कहा जाता है। यह किसी तारे का आखिरी समय होता है, इसके बाद तारे का जीवन समाप्त हो जाता है। हमारी आकाशगंगा में सुपरनोवा देख पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि वे अक्सर धूल में छिप जाते हैं।
इस सुपरनोवा को नासा इसलिए देख पाई क्योंकि पिछले एक साल से एजेंसी इस पर अपनी नजर बनाए हुई है। इन सुपरनोवा से निकली ऊर्जा इतनी तेज होती है कि इसके सामने सूरज की चमक भी फीकी पड़ जाए। नासा ने बताया कि इस विस्फोट में सूरज से पांच अरब गुना ज्यादा चमक देखी गई है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि सुपरनोवा से निकलने वाला प्रकाश इतना तेज होता है कि धरती से आधे ब्रह्मांड को देखा जा सकता है।