फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA shares data of its Mars mission with India, China, UAE

लाल ग्रह : नासा ने मंगल मिशन का डाटा भारत-चीन-यूएई के साथ बांटा

Wed, 31 Mar 2021 07:37 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 31 Mar 2021 07:37 PM IST
सार

नासा ने एक बयान में कहा है कि हमारे संबंधित अभियानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), यूएई, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के साथ समन्वय कर रहा है।

विज्ञापन
NASA shares data of its Mars mission with India, China, UAE
परसेवेरेंस रोवर - फोटो : twitter.com/NASA

विस्तार

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ अपने मंगल मिशन का डाटा साझा किया है। एजेंसी ऐसा इस वजह से किया है ताकि लाल ग्रह का चक्कर लगा रहे इन देशों के अंतरिक्ष यानों की आपस में किसी तरह की टक्कर के जोखिम से बचा जा सके।

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को मीडिया में आई एक रिपोर्ट में दी गई। हांगकांग आधारित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने नासा के हवाले से अपनी खबर में लिखा है कि भारत, चीन, यूएई और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के यान भी लाल ग्रह का चक्कर लगा रहे हैं, इसलिए यानों के बीच किसी टक्कर के जोखिम को कम करने के लिए डाटा का आदान-प्रदान किया गया।
विज्ञापन


नासा ने भी एक बयान में कहा है कि हमारे संबंधित अभियानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), यूएई, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के साथ समन्वय कर रहा है, क्योंकि इन सभी के यान मंगल की कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का मंगलयान काट रहा चक्कर

भारत का मंगलयान 2014 से मंगल की कक्षा में लगातार चक्कर लगा रहा है। नासा के मौजूदा यान का लैंडर पिछले महीने मंगल पर उतरा था और इसने अपना अनवेषण कार्य शुरू कर दिया है।

वहीं, चीन का यान तियानवेन-1 मंगल ग्रह की कक्षा में चककर लगा रहा है और यह मई या जून में लाल ग्रह पर उतरने की तैयारी कर रहा है। संयुक्त अरब अमीरात का यान होप मंगल की कक्षा में केवल चक्कर लगा रहा है और यह वहां उतरने की कोशिश नहीं करेगा। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के दो यान मंगल का चककर लगा रहे हैं।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नासा ने चीन के साथ डाटा साझा करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस से अनुमति मांगी थी और चाइना नेशनल स्पेस एडमनिस्ट्रेशन से बात की जिसकी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed