फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nanmadol Typhoon three million people displaced in Japan thousands of people took shelter in camps

Typhoon Nanmadol: जापान में नन्माडोल तूफान के कारण 30 लाख लोग विस्थापित, हजारों लोगों ने शिविरों में ली शरण

Mon, 19 Sep 2022 04:52 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Sep 2022 04:52 AM IST
सार

जापान के मौसम विभाग की तरफ से कोगोशिमा क्षेत्र में बसे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग ने दशकों बाद इस तरह का अलर्ट जारी किया। वहीं, कागोशिमा और पड़ोसी मियाजाकी में 25,680 घरों में बिजली काट दी गई है।

विज्ञापन
Nanmadol Typhoon three million people displaced in Japan thousands of people took shelter in camps
Nanmadol Typhoon (File) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जापान में रविवार को महाविनाशकारी तूफान नन्माडोल के कारण लगभग 30 लाख लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। वहीं, हजारों लोगों ने शिविरों में शरण ली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने इसे दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान करार दिया है। इसकी वजह से दक्षिणी क्यूशू क्षेत्र के कागोशिमा, कुमामोटो और मियाजाकी में खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


जापान के मौसम विभाग की तरफ से कोगोशिमा क्षेत्र में बसे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग ने दशकों बाद इस तरह का अलर्ट जारी किया। वहीं, कागोशिमा और पड़ोसी मियाजाकी में 25,680 घरों में बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही ट्रेन सेवाएं, उड़ानें और नौका संचालन आदि रोक दिया गया है। कागोशिमा में दस्तक देने के बाद यह तूफान उत्तर की तरफ बढ़ेगा और फिर जापान के मुख्य द्वीप की तरफ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के मौसम विभाग के मुखिया रयूता कुरोरा ने कहा कि असाधारण तौर पर छोटे-छोटे तूफानों का खतरा है और इसकी वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और काफी तेज बारिश होगी।


हर साल आते हैं 20 तूफान
जापान में हर साल करीब 20 तूफान आते हैं। साल 2019 में हगीबिस तूफान ने जापान में दस्तक दी थी। उस साल जापान रग्बी विश्व कप का आयोजन कर रहा था। उस तूफान ने 100 लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा 2018 में बाढ़ और भूस्खलन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से चक्रवातों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed