{"_id":"5c926c99bdec2213f678341a","slug":"nab-has-questioned-former-president-zardari-and-his-son-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति जरदारी और उनके बेटे से एनएबी ने की दो घंटे पूछताछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व राष्ट्रपति जरदारी और उनके बेटे से एनएबी ने की दो घंटे पूछताछ
Wed, 20 Mar 2019 10:32 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
1. आसिफ अली जरदारी
- फोटो : abcnewspoint.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी भ्रष्टाचार के मामले में बुधवार को भ्रष्टाचार-रोधी संस्था के सामने पेश हुए। एजेंसी ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
आसिफ और बिलावल कराची की रियल स्टेट कंपनी पार्क लेन स्टेट द्वारा कथित कर्ज लेने से संबंधित एक मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के सामने पेश हुए। इस कंपनी में आसिफ और बिलावल सह मालिक हैं। एनएबी ने दावा किया है कि पंजाब वन विभाग से संबंधित जमीन को कुछ सरकारी अफसरों ने गैर कानूनी तरीके से कंपनी के नाम स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
एनएबी के अधिकारियों ने बिलावल और जरदारी से भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों पर करीब दो घंटे तक पूछताछ की। एनएबी ने सवालों की एक फहरिस्त उन्हें सौंपी है जिस पर 30 मार्च तक जवाब देना है। एनएबी के दफ्तर में उनके पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सैकड़ों समर्थक अपने नेताओं की हिमायत में एनएबी के दफ्तर के पास जमा हो गए और पुलिस उन्हें जब शीर्ष नेताओं तक पहुंचने से रोका तो उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
बाद में एक पत्रकार वार्ता में बिलावल ने एनएबी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि मैं जब भी सरकार की आलोचना करता हूं एनएबी सक्रिय हो जाती है। बिलावल ने कहा कि एनएबी के काले कानून में संशोधन नहीं करना पीपीपी की कमजोरी और गलती है।
बहरहाल, उन्होंने काले कानून के बारे में विस्तार से नहीं बताया। पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ का हवाला देते हुए बिलावल ने कहा कि एक तानाशाह की ओर से लाए गए काले कानून में हम बदलाव नहीं कर पाए यह हमारी गलती है। हमारी कमजोरी है।