{"_id":"611724cacd585a2dea706caf","slug":"mystery-deepens-of-pakistan-murder-list-case-parliamentary-committee-orders-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति: पाकिस्तान में ‘हत्या सूची’ के मामले का रहस्य गहराया, जांच के दिए आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संसदीय समिति: पाकिस्तान में ‘हत्या सूची’ के मामले का रहस्य गहराया, जांच के दिए आदेश
Sat, 14 Aug 2021 07:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:34 AM IST
सार
- पीपीपी नेता शाजिया मारी की अध्यक्षता वाली समिति ने गृह सचिव को निर्देश दिया
- पोस्ट में लिखा था कि उसे कुछ लोगों की हत्या करने के लिए एक दस्ते का नेतृत्व करने को कहा गया
विज्ञापन
pakistan parliament
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने तथाकथित ‘हत्या सूची’ के मामले में जांच का आदेश दिया है जिसमें देश की सार्वजनिक हस्तियों के नाम हैं। कुछ दिन पहले ही तालिबान के एक पूर्व ओहदेदार ने सूची की मौजूदगी की पुष्टि की थी और ब्रिटेन के अखबार गार्डियन ने इस बारे में खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन
विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता शाजिया मारी की अध्यक्षता वाली समिति ने गृह सचिव को निर्देश दिया कि सीनेटर फरहतुल्ला बाबर और अफरासियाब खट्टक के साथ बैठक कर जांच के संबंध में जानकारी लें। डॉन अखबार ने शुक्रवार को यह खबर जारी की। दोनों सीनेटरों के नाम उक्त सूची में सामने आए हैं। एजेंसी
विज्ञापन
हत्या सूची में पूर्व सीनेटरों के नाम
तालिबान के पूर्व प्रवक्ता एहसान ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उसे कुछ लोगों की हत्या करने के लिए एक दस्ते का नेतृत्व करने को कहा गया है। एहसान के अनुसार ‘हत्या सूची’ में पूर्व सीनेटरों फरहतुल्ला बाबर, अफरासियाब खट्टक, सैयद आलम महसूद और मुफ्ती किफायतुल्ला के नाम हैं।
विज्ञापन