फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar will not be allowed to lead ASEAN in 2026 Philippine will chair the groupASEAN, Philippine, Myanmar

ASEAN: म्यांमार को 2026 में नहीं मिलेगी आसियान के नेतृत्व की अनुमति, फिलीपीन करेगा समूह की अध्यक्षता

Wed, 06 Sep 2023 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2023 05:55 AM IST
सार

अमेरिकी नेतृत्व वाली पश्चिमी सरकारों ने 2021 में म्यांमार सेना द्वारा आंग सान सू की की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटाने की निंदा की है और अन्य अधिकारियों के साथ उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन
Myanmar will not be allowed to lead ASEAN in 2026 Philippine will chair the groupASEAN, Philippine, Myanmar
आसियान

विस्तार

एशियाई राजनयिकों के मुताबिक, दक्षिण पूर्व एशियाई नेताओं ने फैसला किया है कि म्यांमार 2026 में अपने क्षेत्रीय ब्लॉक का नेतृत्व नहीं करेगा। यह म्यांमार के सैन्य शासन को हिंसक तरीके से सत्ता पर कब्जा करने के बाद वैश्विक मान्यता हासिल करने के लिए अपने सत्तारूढ़ जनरलों के प्रयासों के बीच सबसे बड़ा झटका है।
विज्ञापन


अमेरिकी नेतृत्व वाली पश्चिमी सरकारों ने 2021 में म्यांमार सेना द्वारा आंग सान सू की की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटाने की निंदा की है और अन्य अधिकारियों के साथ उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। फिलीपीन ने मंगलवार को आसियान शिखर सम्मेलन में 2026 में क्षेत्रीय ब्लॉक की अध्यक्षता संभालने पर सहमति जताई। फिलीपीन के राष्ट्रपति एफ. मार्कोस ने बाकायदा इसकी घोषणा की लेकिन यह नहीं बताया कि म्यांमार ने साल भर चलने वाली आसियान अध्यक्षता क्यों खो दी। हालांकि दो आसियान राजनयिकों ने बताया, यह देश में नागरिक संघर्ष से संबंधित था और डर है कि अमेरिका व यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों के साथ इस गुट के संबंध खराब हो सकते हैं। म्यांमार में सैन्य-नेतृत्व वाली सरकार को मान्यता न देने के कारण इसे कमजोर किया जा सकता है। 
विज्ञापन


आज एशियाई और पश्चिमी नेताओं से मिलेंगे क्षेत्रीय नेता
मंगलवार को शिखर सम्मेलन के बाद क्षेत्रीय समूह के नेता बुधवार और बृहस्पतिवार को एशियाई-पश्चिमी नेताओं से मिलेंगे। इनमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडन के स्थान पर भाग ले रही हैं। जापानी पीएम फुमियो किशिदा भी इंडोनेशिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद आंग सान सू की बीमार
म्यांमार में हिरासत में ली गई पूर्व नेता आंग सान सू की से परिचित एक सूत्र ने कहा है कि सू की  (78) बीमार हैं और इलाज के लिए बाहरी डॉक्टर का आग्रह सैन्य शासकों ने नामंजूर कर दिया है। नोबेल विजेता को जेल का डॉक्टर देख रहा है। सूत्र ने कहा, सू की के मसूड़ों में सूजन थी और वह ठीक से खाना नहीं खा पा रही थीं। उन्हें उल्टी के साथ-साथ चक्कर भी आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed