{"_id":"60c7beef12eb783f682e5632","slug":"myanmar-trial-against-aung-san-suu-kyi-will-be-heard-critics-said-the-allegations-are-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: आंग सांग सूकी के खिलाफ मुकदमे की होगी सुनवाई, आलोचकों ने कहा फर्जी हैं आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: आंग सांग सूकी के खिलाफ मुकदमे की होगी सुनवाई, आलोचकों ने कहा फर्जी हैं आरोप
Tue, 15 Jun 2021 02:11 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:11 AM IST
सार
- अदालत में म्यांमार की नेता पर आंग सांग सूकी वॉकी टॉकी के गैरकानूनी आयात से लेकर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून के उल्लंघन तक के आरोप हैं।
विज्ञापन
आंग सान सू की
- फोटो : File Photo
विस्तार
म्यांमार में सत्ता से बेदखल की गई नेता आंग सांग सूकी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई होगी। इसे लेकर मानवाधिकार निगरानी समूह ने कहा है कि नेपीता की विशेष अदालत में जिन आरोपों की सुनवाई होगी वे फर्जी और राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
सैन्य शासन की मंशा सूकी की जीत को अवैध करार देना और उन्हें सत्ता की दौड़ में फिर से शामिल करने से रोकना है। अदालत में म्यांमार की नेता पर आंग सांग सूकी वॉकी टॉकी के गैरकानूनी आयात से लेकर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून के उल्लंघन तक के आरोप हैं।
विज्ञापन
ह्यूमन राइट्स वॉच के एशिया क्षेत्र के उप निदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा कि इस मुकदमे का मकसद सूकी और उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी को एक ताकत के तौर पर बेअसर करना है ताकि वे भविष्य में सैन्य शासन को चुनौती न दे सकें।
विज्ञापन
उन पर ऐसी सूचना के प्रसार का भी आरोप है जिससे अशांति फैल सकती थी। रॉबर्टसन ने कहा कि सभी आरोपों को खारिज किया जाना चाहिए और सूकी की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए।