फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar scares illegal citizens from India, threat of Coronavirus cases increasing

भारत से आने वाले गैरकानूनी नागरिकों से डरा म्यांमार, कोरोना के मामले बढ़ने का खतरा

Thu, 30 Jul 2020 04:20 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडा (म्यांमार)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडा (म्यांमार)। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 30 Jul 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
Myanmar scares illegal citizens from India, threat of Coronavirus cases increasing
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

भारत से गैरकानूनी तरीके से म्यांमार में घुसने वालों से वहां कोरोना के खतरे की आशंका से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। समस्या यह हो रही है कि मणिपुर और मिजोरम से बड़ी संख्या में आने वाले लोग क्वारंटीन से बचने के लिए ये गैरकानूनी तरीका अपना रहे हैं।

विज्ञापन


म्यांमार के कुछ संगठनों ने इस संबंध में आवाज उठाई है और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्योंकि भारत में कोरोना के मामलों की खबरें जिस तरह आ रही हैं, उससे यहां से आने वाले किसी भी नागरिक को बगैर क्वारंटीन के देश में आने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन


म्यांमार ने बाकी देशों की तरह ये नियम लागू कर रखा है कि बाहर के देशों से आ रहे किसी भी नागरिक को 21 दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। इनमें से 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में और 7 दिन होम क्वारंटीन में रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिविल सोसाइटी संगठन ने कहा है कि हमने सीमा पर ऐसे तमाम क्वारंटीन सेंटर बना रखे हैं, लेकिन ऐसे तमाम मामले हैं जिनमें लोग गैरकानूनी तरीके से देश में आ रहे हैं और अपने रिश्तेदारों के घर चुपचाप छुप जा रहे हैं। ये बेहद खतरनाक है और इससे म्यांमार में कोरोना के मामले बढ़ने के पूरे आसार हैं।


उधर, म्यांमार के मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा है कि हम ऐसे तमाम गैरकानूनी नागरिकों को गिरफ्तार कर रहे हैं और ऐसी घुसपैठ पर रोक लगाने में सरकार सख्ती बरत रही है। अगर किसी संगठन के पास ऐसे नागरिकों की पुख्ता जानकारी है तो वह सरकार को उपलब्ध कराए। महज आरोप लगाने और आशंकाएं फैलाने से लोगों में दहशत बढ़ेगी। बेहतर है ऐसी स्थिति में आम जनता और संगठन सरकार की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed