फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar military court postpones hearing against Aung San Suu Kyi and read other world news

World News: म्यांमार की सैन्य अदालत ने सू की के खिलाफ सुनवाई टाली, पढ़ें दुनिया की अन्य खबरें

Sat, 05 Feb 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नेपीदा
एजेंसी, नेपीदा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Feb 2022 07:06 AM IST
सार

अमेरिका के रेडियो फ्री एशिया ने बताया कि सुकी को डॉक्टर के अनुरोध पर सुनवाई से छूट दी गई। अगली सुनवाई 10 फरवरी को होनी है।

विज्ञापन
Myanmar military court postpones hearing against Aung San Suu Kyi and read other world news
आंग सान सू की - फोटो : एएनआई

विस्तार

म्यांमार की एक सैन्य अदालत ने शुक्रवार को आंग सान सू की के खिलाफ जारी मुकदमे की सुनवाई को स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तख्ता पलट के बाद सैना की कैद में मौजूद सू को फिलहाल अस्वस्थ है। सेना ने सू की पर हेलीकॉप्टर खरीद में भ्रष्टाचारका आरोप लगाया है। इस केस में उन्हें अदालत में पेश किया जाना था। अमेरिका के रेडियो फ्री एशिया ने बताया कि सुकी को डॉक्टर के अनुरोध पर सुनवाई से छूट दी गई। अगली सुनवाई 10 फरवरी को होनी है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में कोयले की खान ढही, दस श्रमिकों की मौत
अफगानिस्तान के बापतान प्रांत में कोयले की खान में काम करने वाले दस श्रमिकों की मौत हो गई। तालिबानी अधिकारियों ने बताया कि घटना नहर जिले में स्थित चेनारक खान की है। खान में काम करने वाले अमिक बशीर अहमद ने बताया कि भारी बारिश में खनन किया जा रहा था, जिसकी वजह से खान ढ़ह गई। स्थानीय जिला प्रशासक कारी माजिद ने बताया श्रमिकों के शव निकालने लिए दल काम काम कर रहा है।
विज्ञापन


कोविड के बीच अमेरिका में 4,67,000 को नौकरी
कोविड संक्रमण के बीच अमेरिका में जनवरी में 4,67,000 लोगों को नौकरियां मिली हैं महामारी के दौर में लाखों लोगों को रोजगार खोना पड़ा। लेकिन अब रेस्तरां, विनिर्माण समेत सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार मिले हैं। हालांकि, श्रम विभाग के मुताबिक, जनवरी में बेरोजगारी दर 3.9 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बेरोजगारी दर और नौकरियाँ खोने वालों की संख्या बढ़ने के साथ जनवरी से मार्च में अर्थव्यवस्था धीमी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया में फैला एंथ्रेक्स कई पशुओं की हुई मौत
जकार्ता इंडोनेशिया में एंथ्रेक्स फैलने से कई पशु की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताय जावा द्वीप के दो गांवों को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रभावित गांवों के खेतों में पशुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। गुलुंग किदुल क्षेत्र के कृषि अधिकार कैलिक युनियांतोरी ने बताया कि 15 पशुओं की मौत हुई, जिनमें से सात में एंथ्रेक्स की पुष्टि हुई है। इस अलावा 23 लोगों में भी संक्रमण के लक्षण दिखे जो इन पशुओं के संपर्क में आए थे।  

पाक में कब्रिस्तान की कमी के खिलाफ ईसाई सड़क पर उतरे
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कब्रिस्तान की कमी नाराज ईसाइयों ने स्वात में प्रदर्शन किया। ईसाइयों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर पालिका चुनाव का कार करने का एलान किया है। कराची में भी सैकड़ों ईसाइयों ने सड़क पर उतरकर भूमाफियाओं द्वारा संपत्ति पर और जमीन से बेदखल किए जाने का आरोप लगाया। बीते सप्ताह हो एक ईसाई पादरी की पेशावर में कुछ बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से ईसाइयों में भारी रोष है। 


सिंगापुर के पीएम की नकल कर भारतवंशी कॉमेडियन हुए मशहूर
सिंगापुर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन की नकल करने की वजह से भारतीय मूल का 31 वर्षीय कॉमेडियन दास सिंगापुर में मशहूर हो रहा है। धर्मदास डी धरमहसेना को लोग दास के नाम से जानते हैं दास 2020 में प्रधानमंत्री ली के सर्किट ब्रेकर संबोधन की नकल करने के बाद काफी मशहूर हुए। यीडियो इतना चर्चित हुआ कि पीएम ने भी इसे देखा और दास को भेजे संदेश में कहा, उन्हें इसे देखने में मजा आया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed