{"_id":"604fb7991d0112567f1533f5","slug":"myanmar-military-coup-martial-law-imposed-in-six-townships-of-yangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: सैन्य शासन ने उठाया बड़ा कदम, यंगून की छह टाउनशिप में मार्शल लॉ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: सैन्य शासन ने उठाया बड़ा कदम, यंगून की छह टाउनशिप में मार्शल लॉ
Tue, 16 Mar 2021 07:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, यंगून
एजेंसी, यंगून
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
म्यांमार में प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में सत्तारूढ़ सैन्य शासन ने देश के सबसे बड़े शहर यंगून के छह टाउनशिप में मार्शल कानून लागू करने की घोषणा की है। असैन्य सरकार का तख्ता पलट करने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को काबू करने के लिए की जा रही सख्त कार्रवाई और रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा दर्जनों प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के बाद सैन्य शासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
सेना के सरकारी टीवी चैनल एमआरटीवी ने सोमवार को बताया कि यंगून के उत्तरी डैगोन, दक्षिणी डैगोन, डैगोन सेईक्काइन और उत्तरी ओक्कलापा में मार्शल कानून लागू किया गया है। इससे पहले सरकारी टीवी ने रविवार रात को दो टाउनशिप हलियांग थार यार और पड़ोसी श्वेपियता में मार्शल कानून लागू करने की घोषणा की थी। प्रदर्शनों के लिहाज से रविवार सबसे खूनी दिन रहा है।
विज्ञापन
हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या पर नजर रखने वाले स्वतंत्र समूह ‘एसिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रीजनर्स’ (एएपीपी) के मुताबिक सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 38 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं अन्य स्रोतों ने हताहतों की संख्या कहीं अधिक होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
सूकी की सुनवाई स्थगित
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर रोक लगाने के मकसद से लगाए गए इंटरनेट पर प्रतिबंधों के चलते राजधानी नेपीता में लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की सोमवार को अदालत में होने वाली सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। उनके वकील खीन मुआंग जॉ ने बताया कि सूकी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत के समक्ष पेश होना था। लेकिन इंटरनेट सेवाएं बंद होने के चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई।