फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Musk threatens Republicans over Trump's 'big, beautiful bill', sparks internal rift

Trump Vs Musk: 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर एलन मस्क की धमकी से रिपब्लिकन पार्टी में घमासान, ट्रंप ने भी किया पलटवार

Sat, 05 Jul 2025 07:22 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 07:22 PM IST
सार

Trump Vs Musk: मस्क ने ट्रंप की विदेश नीति की भी कई बार सराहना की थी। अब मस्क के रुख में बड़ा बदलाव आ गया है। उनके बयान ने रिपब्लिकन पार्टी में भी असमंजस और खेमेबंदी शुरू कर दी है। कुछ नेता मस्क की धमकी को नजरअंदाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Musk threatens Republicans over Trump's 'big, beautiful bill', sparks internal rift
मस्क की धमकी पर ट्रंप का पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब खुला टकराव शुरू हो गया है। मस्क ने ट्रंप के समर्थक रिपब्लिकन नेताओं को सीधी धमकी दी है कि अगर उन्होंने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल का समर्थन किया, तो वह उनका अगला चुनाव हरवा देंगे।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लाया गया एक भारी-भरकम खर्च वाला बिल गुरुवार को अमेरिकी संसद (हाउस) में मुश्किल से पास हुआ। इसके अगले ही दिन, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस पर हस्ताक्षर किए। लेकिन एलन मस्क इस बिल से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे अमेरिका का राष्ट्रीय घाटा और बढ़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nehal Modi Arrested: नीरव का भाई नेहल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार; सीबीआई-ईडी के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क की चेतावनी
मस्क ने सोमवार को कहा, 'जिन रिपब्लिकन सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया है, मैं उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करूंगा और अगर मेरी आखिरी सांस भी लग जाए, तो भी उन्हें हारना पड़ेगा।' मस्क ने बिल का खुलकर विरोध करने वाले सांसद थॉमस मैसी (केंटकी) का समर्थन करने की बात भी कही। मस्क ने यहां तक कह दिया कि अमेरिका को एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है, जो इस तरह के बेवजह खर्च पर लगाम लगाए। उन्होंने ट्रंप के बिल को घातक बताया।

रिपब्लिकन पार्टी में नाराजगी
कई रिपब्लिकन नेताओं ने मस्क की इस बयानबाजी को अनुचित और विकट समय में नुकसानदायक बताया है। एक रिपब्लिकन चुनाव सलाहकार ने कहा, हर बार जब हम आंतरिक झगड़ों में फंसते हैं, तो सीनेट चुनावों में हार होती है।

ट्रंप का पलटवार
ट्रंप ने भी मस्क पर पलटवार किया। फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, 'हम सरकारी दक्षता विभाग से मस्क की जांच करवाएंगे। अगर विभाग मस्क को देखेगा, तो हम अरबों डॉलर बचा सकते हैं।' इतना ही नहीं, ट्रंप ने इशारा किया कि मस्क को अमेरिका से बाहर भी निकाला जा सकता है, क्योंकि वे दक्षिण अफ्रीका में जन्मे प्रवासी हैं।


यह भी पढ़ें - Jaishankar: 'जब वो वक्त आएगा, तब देखेंगे', अमेरिकी सांसद के नए रूस विरोधी बिल पर बोले जयशंकर

दोनों के बीच टकराव इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि इस साल की शुरुआत तक मस्क ट्रंप के बड़े समर्थक माने जाते थे। उनकी पीएसी संस्था 'अमेरिका पीएसी' ने ट्रंप के 2024 चुनाव अभियान में करोड़ों डॉलर लगाए थे।

राजनीतिक रणनीतिकारों की चेतावनी
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मस्क अगर इसी राह पर चले, तो वे दोनों पार्टियों के निशाने पर आ जाएंगे। मिशिगन के जीओपी रणनीतिकार जेसन कैबेल रो ने कहा, 'डेमोक्रेट तो पहले से ही मस्क से नाराज हैं। अब अगर उन्होंने रिपब्लिकन को भी नाराज किया, तो वे 'नो मैन्स लैंड' में पहुंच जाएंगे – न राजनीति में जगह बचेगी, न कारोबार में।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed