{"_id":"5c1600a3bdec225705630597","slug":"music-concerts-by-this-band-with-people-s-lost-stuff-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा है यह म्यूजिकल बैंड, लोगों के खोये हुए सामान से तैयार करता है संगीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अनोखा है यह म्यूजिकल बैंड, लोगों के खोये हुए सामान से तैयार करता है संगीत
Sun, 16 Dec 2018 01:07 PM IST
सोनू शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Musical band
- फोटो : Mirror
इंग्लैंड में आजकल एक अनोखा म्यूजिकल बैंड सुर्खियों में है। इस बैंड की खासियत ये है कि ये लोगों के खोये हुए सामानों से कंसर्ट करते हैं। ये बैंड अपने कंसर्ट के दौरान अलग-अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल करता है, जिसमें छाता, मोबाइल फोन, बैग्स, स्कार्फ जैसी चीजें शामिल होती हैं। ये सभी वो वस्तुएं होती हैं जिसे लोग ट्रेन में सफर के दौरान गलती से छोड़ देते हैं या भूल जाते हैं।
विज्ञापन
इस बैंड का नाम रॉयल फीलहार्मोनिक कंसर्ट आर्केस्ट्रा है। दरअसल, इंग्लैंड में ईस्ट मिडलैंड्स ट्रेन पर एक 'फाउंड इट' नाम की सर्विस शुरू की गई है, जिसमें यात्रियों के खोये हुए सामान से संगीत तैयार किया जाता है। संगीत बनाने के इस अनोखे तरीके को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बैंड की एक और खासियत ये है कि इसके कंसर्ट में आकर लोग अपना खोया हुआ सामान वापस ले सकते हैं, जो उन्होंने ट्रेन में सफर के दौरान छोड़ दी थी। इस ग्रुप का मकसद ही लोगों को उनका खोया हुआ सामान वापस उनतक पहुंचाना है।
विज्ञापन