फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Multiple gunshots were heard at the Minneapolis intersection where George Floyd died, america

अमेरिका: जिस चौराहे पर हुई जॉर्ज फ्लॉयड की मौत, वहां सुनी गई गोलियों की आवाज

Tue, 25 May 2021 11:59 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 25 May 2021 11:59 PM IST
सार

 पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति को बंदूक की गोली से घाव हुआ था, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
Multiple gunshots were heard at the Minneapolis intersection where George Floyd died, america
जॉर्ज फ्लॉयड की तस्वीर... - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी पुलिस द्वारा मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के एक साल के बाद जॉर्ज के परिजनों, कार्यकर्ताओं और मिनियापोलिस के नागरिकों ने रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और अदालत के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिनियापोलिस चौराहे पर कई गोलियों की आवाज सुनी गई, जहां जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु हुई थी। मिनियापोलिस पुलिस ने पुष्टि की कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे करीब क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनी गई।
विज्ञापन


मिनियापोलिस पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को बंदूक की गोली से घाव हुआ था, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की वह व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड स्क्वायर पर घायल हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि एक साल पहले अमेरिकी पुलिस अधिकारी चाउविन फ्लॉयड की गर्दन पर अपने घुटने से काफी देर तक दबाव बनाकर रखा था, इसमें उसकी मौत हो गई थी। जॉर्ज फ्लॉयड बार-बार कहता रहा कि उसे छोड़ दो उसके गर्दन में लग रही है लेकिन इसका घटना में उसने दम तोड़ दिया।


इसके बाद अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। साथ ही अब अश्वेत समुदाय के लोगों ने नस्लीय मतभेद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक गैर सरकारी संगठन की शुरूआत की। इसके जरिए अब अश्वेत लोगों की आवाज बुलंद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed