{"_id":"5ed4fd8a8ebc3e907d083812","slug":"msn-fires-its-journalist-staff-robot-will-take-place-their-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को किया बाहर, माइक्रोसॉफ्ट में अब पत्रकारों का काम करेगा रोबोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कर्मचारियों को किया बाहर, माइक्रोसॉफ्ट में अब पत्रकारों का काम करेगा रोबोट
Mon, 01 Jun 2020 06:37 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Artificial intelligence
माइक्रोसॉफ्ट का आर्टफीशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर के जरिए काम करवाने का फैसला करने के बाद दर्जनों पत्रकारों को बर्खास्त कर दिया गया है। गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक जो स्टाफ माइक्रोसॉफ्ट की एमएसएन वेबसाइट का न्यूज होम पेज और उसके एज ब्राउजर को चला रहे थे उन्हें काम करने से मना कर दिया गया है। इनका काम अब रोबोट पूरा करेंगे। जानकारी के लिए बता दें माइक्रोसॉफ्ट एमएसएन के जरिए दुनिया भर में करोड़ों लोग खबरें पढ़ते हैं।
विज्ञापन
पीए मीडिया द्वारा नियोजित लगभग 27 कर्मचारी से बीते गुरुवार को कहा गया था कि वे एक महीने में अपनी नौकरी खो देंगे, जब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने होम पेज पर न्यूज लिखने, एडिट करने, चुनने और क्यूरेट करने के लिए इंसानों को नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को चुनने का फैसला लिया। टीम में काम कर रहे एक पत्रकार ने कहा, ‘मैंने अपना सारा समय ये पढ़ने में लगाया कि कैसे ऑटोमेशन और एआई हमारी नौकरियों को लेने जा रहा है और यहां आज मैं हूं। एआई ने मेरी नौकरी भी ले ली है।
विज्ञापन
इंसानों की जगह सॉफ्टवेयर को देना जोखिम भरा, बढ़ेंगी मुश्किलें
पत्रकार ने आगे कहा कि इंसानों की जगह सॉफ्टवेयर को देना जोखिम भरा है, क्योंकि मौजूदा स्टाफ एडिटोरियल की स्ट्रीक्ट गाइडलाइंस को फॉलो करता है। इससे वह ये सुनिश्चित करता है कि यूजर्स को उनके ब्राउजर खोलते समय हिंसक या अनुचित कंटेंट सामने न आए। माइक्रोसॉफ्ट साइट पर काम करने वाली टीम ओरिजिनल स्टोरीज नहीं रिपोर्ट करती, लेकिन वह सेलेक्ट करते हैं। साथ ही फॉरमेट में फिट करने के लिए वह एडिटोरियल कंटेंट और हेडलाइन को भी एडिट करते हैं। कई टेक कंपनियां पत्रकारिता में एआई इस्तेमाल करने के लिए प्रयोग कर रही हैं।
विज्ञापन