फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mount Everest: Rita Sherpa reached the highest peak of the Himalayas for the 30th time, broke her own record.

Mount Everest: 30वीं बार हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं रीता शेरपा, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Wed, 22 May 2024 09:46 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 22 May 2024 09:46 AM IST
सार

नेपाल के एवरेस्ट मैन के नाम से मशहूर कामी रीता शेरपा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 30 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड दिया।

विज्ञापन
Mount Everest: Rita Sherpa reached the highest peak of the Himalayas for the 30th time, broke her own record.
कामी रीता शेरपा - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के एवरेस्ट मैन के नाम से मशहूर कामी रीता शेरपा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 30 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड दिया।
विज्ञापन


नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रविवार 12 मई को को इतिहास रचते हुए 29वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। उन्होंने इस दौरान सर्वाधिक बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


अब बुधवार को उन्होंने अपना 29 वीं बार का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 मई को 54 वर्षीय शेरपा ने 30 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। नेपाल सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही महीने में दो बार उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर दी है। बता दें कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम अभी शुरू हो गया है। 

30 वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह
54 वर्षीय शेरपा ने पिछले वसंत ऋतु में 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर एक सप्ताह में दो बार चढ़ाई की है। जो कि अपनी 28 वीं एवरेस्ट की चढ़ाई थी। कामी रीता, सागरमाथा की सबसे ऊंची चोटी के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही है। उन्होंने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। उसके बाद उन्होंने हर साल सफल चढ़ाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed