फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Most Powerful Chinese DF-41 missile on earth can target USA in just 30 minutes

यह चीनी मिसाइल महज 30 मिनट में अमेरिका में मचा सकती है तबाही 

Tue, 01 Oct 2019 01:44 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अमित कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 01:44 PM IST
सार

  • डीएफ-41 मिसाइल को बताया जा रहा धरती की सबसे खतरनाक मिसाइल 
  • अंतर महाद्वीपीय मिसाइल की रेंज 15,000 किलोमीटर 
  • एक साथ 10 अलग-अलग निशाने लगाने में सक्षम 

विज्ञापन
Most Powerful Chinese DF-41 missile on earth can target USA in just 30 minutes
डीएफ-41 मिसाइल - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने मंगलवार को धरती की सबसे शक्तिशाली मानी जाने वाली मिसाइल डीएफ-41 को लॉन्च किया है। इस अंतर-महाद्वीपीय मिसाइल की रेंज 15 हजार किलोमीटर तक है, जो अब तक मौजूद मिसाइलों में सबसे ज्यादा है। यह महज 30 मिनट में अमेरिका को अपना निशाना बना सकती है।

विज्ञापन


सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के मुताबिक इस परमाणु मिसाइल के जरिए एक साथ 10 अलग—अलग निशाने लगाए जा सकते हैं। चीन में कम्युनिस्ट शासन की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को नेशनल डे परेड के मौके पर इसे पेश किया गया। 1949 में चीनी गणराज्य की स्थापना हुई थी। इसी कार्यक्रम में डीएफ—41 मिसाइल के साथ कई नए सैन्य उपकरण भी पेश किए गए।  

विज्ञापन

ध्वनि से भी तेज दौड़ने वाले ड्रोन 

नेशनल डे परेड में चीन ने पारंपरिक ड्रोन के अलावा पानी के भीतर काम करने वाले वाहन और बेहद तेज माने जाने वाले ड्रोन डीआर-8 को भी दिखाया गया। माना जा रहा है कि यह ड्रोन ध्वनि से भी पांच गुना तेज गति से दौड़ सकेगा। चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। यही नहीं उसके पास तीसरी सबसे बड़ी वायुसेना भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में किया शक्ति परीक्षण 

चीन ने इस मौके पर दुनिया के सामने शक्ति परीक्षण भी किया। परेड में करीब 15 हजार जवानों ने अपने अनुशासन का परिचय दिया। करीब 160 हेलीकॉप्टर भी परेड में शामिल किए गए। हेलीकॉप्टर के जरिए आसमान में चीनी झंडे को लहराया गया। पूरे कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा भारी-भरकम टैंक और अन्य भारी हथियारों को भी पेश किया गया। 

राष्ट्रपति बोले, हमें कोई नहीं रोक सकता 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानमेन चौक से अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि कोई भी व्यक्ति चीनी नागरिकों को जबरदस्ती रोक नहीं सकता और चीन तेजी से आगे बढ़ रहा है। चीन के सर्वोच्च नेता के रूप में चौथी बार जिनपिंग इस परेड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed