फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than one lakh people died in America three weeks ago: Report

अमेरिका में तीन सप्ताह पहले ही हो चुकी थी एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत: रिपोर्ट

Mon, 01 Jun 2020 07:37 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 01 Jun 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh people died in America three weeks ago: Report
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बीते सप्ताह ही एक लाख पहुंचा हो, लेकिन महामारी से हुई कुल मौतों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह देश तीन सप्ताह पहले ही इस भयानक आंकड़े को पार कर चुका था। वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एक मार्च से 9 मई के बीच अमेरिका में लगभग 1,01,600 लोगों की मौत हो चुकी थी। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिसर्च टीम के अनुसार, इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों की तुलना में करीब 26 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। हालांकि ये मौतें सीधे तौर पर कोरोना से संबंधित नहीं थी। इनमें वे लोग भी शामिल थे, जो महामारी के परिणामस्वरूप मारे गए, लेकिन बीमारी से नहीं।  

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कहा, महामारी से मरने वालों का आंकड़ा सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो सकता है। एक मार्च से 9 मई के बीच मौतों की संख्या करीब 97,500 से लेकर 105,500 के बीच हो सकती है। शोध का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर डेनियल वेनबर्जर ने कहा, अलास्का, दक्षिण डकोटा और उटाह समेत कई रिपब्लिकन गढ़ में इस अवधि के दौरान मौतों की संख्या असामान्य नहीं थी। इन राज्यों में होने वाली कुल मौतों को सही संख्या नहीं बताई गई। इसके विपरीत, घनी आबादी वाले न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी समेत मैरीलैंड, मैसाच्युसेट, मिशिगन और लिनियोस में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी। न्यूयॉर्क में ही करीब 6500 से ज्यादा लोगों की जान गई।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के मुताबिक, राज्य दर राज्य का विश्लेषण करने से पता चलता है कि टेस्टिंग व्यापक रूप से उपलब्ध होने पर कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed