फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 60 dead in Sudan Darfur violence: UN

सूडान के दार्फुर में हिंसा में 60 से अधिक लोगों की मौत, कई मकानों को जलाया गया : संयुक्त राष्ट्र

Tue, 28 Jul 2020 03:22 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
More than 60 dead in Sudan Darfur violence: UN
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सूडान के दार्फुर में हुई हिंसा की ताजा घटना में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि 500 आतंकियों ने शनिवार को पश्चिमी दार्फुर प्रांत की राजधानी जेनेना से 48 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मास्टेरी गांव पर हमला कर दिया था। सूडान के प्रधानमंत्री अब्दल्ला हामडोक ने बताया कि सरकार वहां सुरक्षा बलों को भेजेगी ताकि वहां के लोगों की सुरक्षा हो सके।

विज्ञापन


इस हिंसक घटना में कई मकानों को जला दिया गया और मार्केट में दुकानों को लूट लिया गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सूना’ ने अनाम स्रोतों के हवाले से खबर दी कि ये झड़पें इलाके के मसलित और अरब जनजातियों के बीच शनिवार सुबह शुरू होकर रविवार देर रात तक चली थीं। स्थानीय अधिकारियों ने झड़पों को रोकने के लिए सैन्य बल बुलाने की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले ही सूडान में अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने 20 लोगों की हत्या कर दी और 22 लोगों को घायल कर दिया। इससे पहले उत्तरी दारफुर में 13 जुलाई को आतंकियों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद राज्य में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर आबादी विस्थापितों और शरणार्थियों की

वर्ष 2019 में सूडान में तख्तापलट के बाद आई सरकार देश के दार्फुर समेत विभिन्न क्षेत्रो में दशकों से चल रहे विद्रोह को खत्म करने के लिए संघर्ष कर रही है। यहां ज्यादातर लोग विस्थापित हैं और शरणार्थी शिविरों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed