{"_id":"5cc4d7a5bdec2207843be5d5","slug":"more-than-6-billion-us-dollar-agreements-signed-during-brf-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरएफ के दौरान 6.4 अरब से अधिक अमेरिकी डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीआरएफ के दौरान 6.4 अरब से अधिक अमेरिकी डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर
Sun, 28 Apr 2019 07:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 28 Apr 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
बेल्ट ऐंड रोड फॉरम (सांकेतिक तस्वीर)
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि बेल्ट एंड रोड फोरम (बीआरएफ) के दौरान 6.4 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिनपिंग ने कहा कि बेल्ट एंड रोड मुहिम (बीआरआई) से दुनियाभर में सभी को फायदा होगा तथा इससे स्थापित अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए साझा विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। उन्होंने दूसरे बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग ले रहे 37 देशों के प्रमुखों के एक गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि हजारों अरब डॉलर की बीआरआई परियोजनाओं का जोर इसमें शामिल सभी देशों और उसके लोगों का साझा विकास करने पर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर गंभीर परामर्श, संयुक्त योगदान और साझा लाभ के सिद्धांतों को क्रियान्वित करेंगे ताकि हर किसी का पक्ष सुना जा सके, हर कोई पूरी क्षमता प्राप्त कर सके और हर किसी को फायदा हो।’ जिनपिंग ने कहा कि बीआरआई निश्चित तौर पर खुला, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए तथा इसे उच्च मानक एवं लोगों पर केंद्रित टिकाऊ रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे संयुक्त राष्ट्र् के टिकाऊ विकास एजेंडा का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन