फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More Than 6.74 Crore Corona Infected In The World And 15.43 Lakh People Lost Their Lives

Corona virus in world: पाक में बढ़ी संक्रमण दर, दुनिया में 6.74 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

Tue, 08 Dec 2020 02:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन/इस्लामाबाद।
एजेंसी, वाशिंगटन/इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Dec 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
More Than 6.74 Crore Corona Infected In The World And 15.43 Lakh People Lost Their Lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 6.74 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 15.43 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.66 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


विश्व में 1.92 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1.06 लाख लोगों की हालत गंभीर है। इस बीच, पाकिस्तान में 3,795 नए मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या 4,20,294 हो गई है।
विज्ञापन



पाकिस्तान में इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 9.71 फीसदी हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण देश में 24 घंटे में 37 और मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ देश में इस बीमारी से अब तक कुल 8,398 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, कुल 2,539 मरीज गंभीर स्थिति में हैं। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू होने पर 25 नवंबर को संक्रमण दर 8.53 फीसदी दर्ज की गई थी। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के 3,56,542 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 55,354 रोगियों का उपचार किया जा रहा है


ब्राजील में 66 लाख लोग संक्रमित
ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बीते दिन कोरोना संक्रमितों के 26,363 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 6,60,540 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed