{"_id":"5fad93e18ebc3e9bb604ed07","slug":"more-than-5-25-crore-people-found-corona-infected-in-the-world-and-12-91-lakh-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व में कुल संक्रमित 5.25 करोड़ पार, अमेरिका में हालात खराब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विश्व में कुल संक्रमित 5.25 करोड़ पार, अमेरिका में हालात खराब
Fri, 13 Nov 2020 01:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में अब तक 5.25 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 12.91 लाख से ज्यादा हो गई है। इस बीच, अमेरिका में पिछले दस दिनों में 10 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 1.36 लाख मामले सामने आने का नया रिकॉर्ड बन गया है।
विज्ञापन
अमेरिका में दुनिया के सर्वाधिक मामले हैं जहां कुछ दिन पहले ही कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले दस दिनों में देश के भीतर लगातार एक लाख से ज्यादा मामले हर दिन आए हैं जो इस अवधि में 11.29 लाख से ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने राज्य में नए प्रतिबंधों का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा, सख्ती के बिना हम संक्रमण को कम नहीं कर सकते हैं। नए नियमों के मुताबिक अब यहां निजी पार्टियों का आयोजन रुक जाएगा। कारोबार को लेकर भी नए दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। न्यूयॉर्क में बृहस्पतिवार को कुल 1,628 मामले सामने आए।
विज्ञापन
इटली में भी राहत नहीं
इटली दुनिया का 10वां देश बन गया है जहां 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यहां अब तक 42,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सरकार के सामने अस्पतालों के लगातार भरते जाने की चुनौती है। इन हालातों में मरीजों को पड़ोसी देशों में भेजने पर भी विचार किया जा रहा है, क्योंकि यूरोपीय देश पिछले महीने इस संबंध में समझौता कर चुके हैं।