फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 40 thousand deaths in America by covid 19 pandemic in two weeks

कोविड-19 : दो सप्ताह में अमेरिका में 40 हजार से ज्यादा मौतें

Sat, 06 Feb 2021 12:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
More than 40 thousand deaths in America by covid 19 pandemic in two weeks
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विश्व में जहां संक्रमण से 10.55 से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके है। वहीं 22.96 लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इस बीच, अमेरिका में हालात सबसे खराब हैं। यहां दो सप्ताह में संक्रमण से करीब 40,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। जबकि इस दौरान हर दिन औसतन 3,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 

विज्ञापन


‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी एक वजह लोगों को फिर लापरवाह हो जाना और एक जगह पर जुटना है। हालांकि, देश में संक्रमण की दर कम हुई है। लेकिन हालात को देखते हुए सुपरबाउल मुकाबलों पर कुछ शहरों में रोक लगाने पर भी विचार हो रहा है। जबकि टीकाकरण की रफ्तार अगले सप्ताह से और तेज की जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


अमेरिका के बाद ब्राजील में भी हालात काफी गंभीर हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 1,232 लोगों की मौत के साथ अब तक 2.28 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि संक्रमितों की संख्या 93,96 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की लैब से वायरस बनने को सुबूत नहीं : डब्ल्यूएचओ
कोरोना वायरस फैलने के मूल स्थान की जांच करने में लगी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम फिलहाल चीन के सहयोग से संतुष्ट है। उसे वायरस की प्रयोगशाला में अभी ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है जो यहां से इस वायरस के दुनिया में फैलने की पुष्टि कर सके।


टीम के एक सदस्य ने कहा है कि गहनता से जांच करने के लिए चमगादड़ों के स्थानों पर भी जांच करना जरूरी है। टीम के एक सदस्य और जंतु विज्ञानी पीटर दस्जक ने ट्वीट किया कि वुहान के वायरोलॉजी संस्थान के उपनिदेशक शी झेंगली से कोविड-19 के साथ ही 2003 में फैले सार्स के मूल स्थान के बारे में भी जानकारी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed